फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amir khan wife's kiran rao visit srinagar

कश्मीर क्यों जा पहुंची आमिर खान की पत्नी किरण राव

Wed, 09 Dec 2015 08:19 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
amir khan wife's kiran rao visit srinagar
फोटो स्रोत:NEWSROOM POST
विज्ञापन

असहिष्णुता मामले में सुर्खियों में आईं प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की पत्नी किरण राव बुधवार को श्रीनगर की सेंट पॉल इंटरनेशनल अकादमी पहुंची, जहां उन्होंने इस स्कूल की प्रिंसिपल से मुलाकात की।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका यहां आने के पीछे एक ही मकसद था कि यहां के स्कूल प्रिंसिपल से मुलाकात कर उनका धन्यवाद करना, क्योंकि इसी स्कूल की एक छात्रा उनकी फिल्म दंगल में उनके साथ काम कर रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय बात यह है कि जब किरण से देश में चल रहे असहिष्णुता संबंधी विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो वह उस पर टिप्पणी किए बिना ही वहां से चली गई और जाकर गाड़ी में बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए, कौन है जाइरा वसीम

amir khan wife's kiran rao visit srinagar

वहीं उनके समक्ष दंगल फिल्म में काम करने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट जाइरा वसीम, जो कि इसी स्कूल की छात्रा है, भी मौजूद थी।

जाइरा वसीम ने कहा कि वह खुशकिस्मत है कि वह आमिर खान के साथ काम कर रही है। ऐसा मौका हर एक को नहीं मिल पाता मुझे खुशी है कि मुझे मिल पाया। अपनी भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि वह फिल्म में आमिर खान की बेटी का रोल निभा रही हैं।

गौरतलब सेंट पॉल इंटरनेशनल अकादमी में किरण राव के इस दौरे के दौरान विद्यार्थी और शिक्षक सभी उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाते दिखे। फोटो- जाइरा वसीम के फेसबुक अकाउंट से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed