फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब हर आधे घंटे में मिलेगी इस नई सुविधा का लाभ

Thu, 05 Apr 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 05 Apr 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Amarnathji Shrine board help Amarnath yatra visitors to get accurate weather information
अमरनाथ - फोटो : SELF
इस साल अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। सरकार की ओर से उनकी सुविघा को ध्यान में रखते हुए एक नई सेवा प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े। तो जाने क्या है वो सुविधा.........
Amarnathji Shrine board help Amarnath yatra visitors to get accurate weather information
amarnath yatra - फोटो : file photo
अमरनाथ यात्रियों को मौसम की स्टीक जानकारी मिलेगी। मौसम संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के बाद यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना पाएंगे। पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट पर विशेष मौसम एडवाइजरी बुलेटिन और सेटेलाइट चित्र यात्रा वेबसाइट पर हर आधे घंटे बाद अपडेट होते रहेंगे।

 
Amarnathji Shrine board help Amarnath yatra visitors to get accurate weather information
amarnath yatra - फोटो : FILE PHOTO
इसके लिए भारतीय मौसम विभाग को यात्रा के दौरान विशेष पेज के तहत यात्रा वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने मंगलवार को बोर्ड की पुनर्डिजाइन और विकसित वेबसाइट को लांच किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnathji Shrine board help Amarnath yatra visitors to get accurate weather information
Amarnath
नई वेबसाइट http://www.shriamarnathjishrine.com पर यात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ यात्रा योजना संबंधी जानकारियां दी गई हैं। राज्यपाल के प्रमुख सचिव व श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरुला ने बताया कि वेबसाइट को एनआईसी की सहायता के साथ तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Amarnathji Shrine board help Amarnath yatra visitors to get accurate weather information
अमरनाथ यात्रा
इसमें यात्रा से संबंधित सभी जरूरी जानकारियां अपलोड की गई हैं। यात्रा की योजना बनाने की जानकारी के साथ स्वास्थ्य सलाह की रेखाओं पर यात्रा के लिए स्वयं को तैयार करने में मदद मिलेगी। राज्यपाल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर रोजाना सभी जरूरी जानकारियां अपडेट की जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed