फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra won't face jaam this time

इस बार अमरनाथ यात्रा में आपको नहीं होगी ये परेशानी

Tue, 19 May 2015 11:21 PM IST
Updated Tue, 19 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra won't face jaam this time

दो जुलाई से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभाग श्रद्धालुओं की सुविधाओं और स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। एक्साइज विभाग ने लखनपुर में विशेष सुविधा फरहाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान हर साल ट्रैफिक जाम की समस्या भी बनती है।

विज्ञापन


लेकिन इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रियों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। लखनपुर में बने नए टोल प्लाजा में इस बार अमरनाथ यात्रियों के वाहनों के लिए अलग से दो चैनल खोले जाएंगे। म्यूनिसिपल कमेटी भी कसबे की साफ-सफाई के साथ अन्य सुविधाओं को बनाने में जुटी हुई है। ट्रैफिक विभाग भी अतिरिक्त नफरी को तैनात कर श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा को सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


राज्य के प्रवेशद्वार पर यात्रियों के स्वागत के लिए विभागों ने कमर कसना शुरू कर दी है। डीसी एक्साइज राजेश शर्मा ने बताया कि विभाग आम तौर पर चलने वाले चैनल के अतिरिक्त श्रद्धालुओं के लिए दो अतिरिक्त चैनल खोलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे श्रद्धालुओं को ज्यादा देर तक कतार में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की स्थिति से भी निजात मिलेगी। वहीं ट्रैफिक विभाग के अनुसार अमरनाथ यात्रा के लिए अतिरिक्त नफरी मंगवाने की तैयारी की जा रही है, ताकि लखनपुर कसबे में जाम की स्थिति न बने। श्रद्धालुओं के वाहनों को स्टीकर लगाकर आगे रवाना किया जाएगा। इससे उन्हें बार-बार चेकिंग के लिए रुकना नहीं पड़ेगा।

वहीं म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यकारी अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि कमेटी की टीम बाजार की साफ-सफाई में जुट गई है। इसके अलावा दुकानदारों से रेट लिस्ट बाहर लगाने और सामान खुले में रखकर नहीं बेचने की हिदायत दी गई है।

ताकि अमरनाथ यात्रियों को कोई असुविधा न हो

amarnath yatra won't face jaam this time

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल व श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने साफ हिदायत दी है कि पवित्र अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े। मंगलवार को उन्होंनेबैठक कर दो जुलाई से शुरू हो रही यात्रा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया।

वे इस महीने के अंत में पहलगाम के नुनवन बेस कैंप समेत चंदनबाड़ी का भी दौरा करेंगे। इसके साथ ही 30 मई को पूरे यात्रा क्षेत्र का हवाई निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान वह पवित्र गुफा, पंजतरनी और शेषनाग में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठकें भी करेंगे।

इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यात्रा से पूर्व विज्ञापन या प्रचार द्वारा यात्रियों को क्या करो और क्या न करो से अवगत कराना सबसे जरूरी है ताकि सभी यात्री इस कठिन यात्रा पर आने से पूर्व अपने आपको शारीरिक रूप से सक्षम बना सकें।

उन्होंने इस बात को भी जरूरी बताया कि यात्रा पर आने वाले यात्री मेडिकल सर्टिफिकेट देकर ही पंजीकरण करवाएं ताकि किसी भी यात्री को यहां पहुंचकर परेशानियों का सामना न करना पड़े।

बैठक में राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और एसएएसबी के सीईओ पीके त्रिपाठी, एसएएसबी के एडिशनल सीईओ जितेंदर सिंह, डिप्टी सीईओ, जनरल मैनेजर (वर्क्स) के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ज्ञात हो कि यात्रा से संबंधित कार्यों समेत सड़क की हालत का जायजा लेने के लिए राज्यपाल ने बीते रविवार को बालटाल का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बालटल बेस कैंप में कार्यों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed