फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra will resume from today says Shri Amarnath Ji Shrine Board official

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, त्रासदी में लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी

Mon, 11 Jul 2022 04:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 04:52 AM IST
सार

पहलगाम रूट पर नुनवान से रवाना होगा जत्था, हेलिकॉप्टर सेवा दोनों रूट से होगी शुरू। जम्मू के आधार शिविर में भी आज तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
Amarnath yatra will resume from today says Shri Amarnath Ji Shrine Board official
बालटाल मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शनों को जाता दल file pic - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश जारी है। इस बीच अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। जम्मू बेस कैंप से पवित्र गुफा के दर्शनों के लिए नए जत्था रवाना हो गया है। पहलगाम रूट पर नुनवान आधार शिविर से अमरनाथ यात्रियों के जत्थे को पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया है। 

विज्ञापन


अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अनुसार यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है लेकिन हेलिकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। वहीं, जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा है। जम्मू की उपायुक्त अवनी लवासा के अनुसार यात्रा शुरू की जा रही है। सभी पंजीकृत यात्रियों को यात्री निवास पहुंचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम पवित्र गुफा के पास तेज बारिश से आए सैलाब के चलते यात्रा को रोक दिया गया था। गुफा के सामने छह से दस फुट तक मलबा जमा होने से यात्रा मार्ग भी ध्वस्त हो गया था। रविवार शाम को पहलगाम रूट को यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया। हालांकि बालटाल में यात्रा मार्ग को बहाल करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को गुफा और सैलाब प्रभावित परिसर में पुजारियों के समूह ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। अमरनाथ यात्रा मार्ग के नोडल अफसर विजय कुमार बिधूड़ी (आईएएस) का कहना है कि बालटाल और पहलगाम दोनों रूट पर आधार शिविरों में 15 हजार श्रद्धालु मौजूद हैं। उधर श्राइन बोर्ड के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि पहलगाम से सोमवार को यात्रियों का जत्था पवित्र गुफा के लिए रवाना किया जाएगा। इसके लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

ग्लेशियरों के नीचे नालों में विशेषज्ञ उतारे गए
अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब में लापता करीब 40 श्रद्धालुओं का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। इनकी तलाश में अब अत्याधुनिक मशीनों के साथ अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। बड़ी चट्टानों और बर्फ को तोड़कर चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है।

मलबे से लेकर ग्लेशियरों के नीचे बह रहे नालों में भी लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इसके लिए सेना ने विशेषज्ञ टीमों को भी उतार दिया है। हाई अल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की टीमें रेको आर-9 रडार समेत अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं। ये रडार जवानों को कठिन जगहों तक पहुंच बनाने में मदद कर रहे हैं।

उधर, नीलग्राथ से हादसे में मारे गए लोगों के शव गृह क्षेत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। शुक्रवार को आए सैलाब में बहे 16 शव मिल चुके हैं, जिनमें से 5 की ही पहचान हुई है। 40 से अधिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

तीसरे दिन वायुसेना के हेलिकॉप्टर की 43 उड़ानें
रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन दोपहर दो बजे मौसम साफ होते ही एयरफोर्स ने उड़ानें शुरू कर दीं। रविवार को दो एमआई-17 और 4 चीतल हेलिकॉप्टर से शाम तक 43 उड़ानों में 34 घायलों को श्रीनगर अस्पताल शिफ्ट किया है। रविवार को 8.5 टन राहत सामग्री भी एयरलिफ्ट की गई। ब्यूरो


छह से 10 फुट ऊंचा मलबा बन रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि मलबा 6 से 10 फुट ऊंचा जमा है। सेना ने अत्याधुनिक उपकरणों व भारी मशीनों को खोज अभियान में लगाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड जहां भी संकेत दे रहा है, वहां खोदाई की जा रही है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, लापता लोगों को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। सैलाब में जिस तरह से मलबा आया है, उसमें फंसने वाले का इतने वक्त तक जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed