फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra suspended from August 23 due to track repair

Amarnath Yatra: ट्रैक की मरम्मत के चलते यात्रा 23 अगस्त से निलंबित, अब तक 4.41 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

Mon, 21 Aug 2023 01:17 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 21 Aug 2023 01:17 AM IST
सार

गत एक जुलाई से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के पारंपरिक बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा का आगाज हुआ था। इस बार रिकॉर्ड 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है। अब तक 4.41 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended from August 23 due to track repair
बर्फानी बाबा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीर्थयात्रियों के प्रवाह में कमी और ट्रैक की मरम्मत के चलते 23 अगस्त से अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। कुछ दिनों से यात्रा में गिरावट आई है, जिससे अब रोजाना पवित्र गुफा में एक हजार से कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 31 अगस्त को लिद्दर नदी में विर्सजन के साथ छड़ी मुबारक कार्यक्रम का समापन होगा।

विज्ञापन


गत एक जुलाई से अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के पारंपरिक बालटाल रूट से अमरनाथ यात्रा का आगाज हुआ था। इस बार रिकॉर्ड 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है। अब तक 4.41 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। लेकिन बाबा के अंतर्धान होने के बाद यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों ट्रैक पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही कम हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा संवेदनशील हिस्सों पर यात्रा ट्रैक की तत्काल मरम्मत और रखरखाव के कारण यात्रा को 23 अगस्त से निलंबित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed