फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra suspended for second day

अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, 20 हजार से अधिक यात्री फंसे, 4 हजार श्रद्धालु वापस लौटे

Sat, 30 Jun 2018 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Updated Sat, 30 Jun 2018 03:54 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra suspended for second day
amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम की मार पड़ी। मूसलाधार बारिश और फिसलन के कारण पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक से यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी। दोनों जगहों पर 20 हजार से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि लगातार मौसम खराब रहने के कारण करीब 4000 यात्री बिना दर्शन किए लौट आए है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस बीच दूसरे दिन पहले से रवाना हुए 1287 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। पिछले दो दिन में 2294 शिवभक्त दर्शन कर चुके  हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार को आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से तीसरे जत्थे में 2332 पुरुष और 544 महिला के साथ 2876 श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए रवाना किया गया। लेकिन मौसम खराब होने के कारण पहलगाम के जत्थे को उधमपुर के टिकरी सहित अन्य इलाकों में रोका गया है, जबकि बालटाल का जत्था देर शाम बालटाल आधार शिविर पहुंच गया था। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा को बारिश से यात्रा ट्रैक के बंद होने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


अचानक तापमान गिरने से मुश्किलें बढ़ीं
पहलगाम-चंदनबाड़ी से शुक्रवार सुबह 1263 यात्रियों को शेषनाग तक भेजा गया। लेकिन मूसलाधार बारिश होने के कारण हजारों यात्रियों को बेस कैंप में ही ठहराया गया है। बताया जाता है कि तेज बारिश से ट्रैक पर फिसलन के साथ उसे नुकसान पहुंचा है। तापमान में काफी गिरावट आ गई है। इससे यात्रियों के लिए सेहत संबंधी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुफा के पास दूसरे दिन भी बर्फबारी

Amarnath Yatra suspended for second day
amarnath
दूसरे दिन भी पवित्र गुफा के पास बारिश के साथ बर्फबारी हुई। बटोत से बनिहाल के बीच कई जगह भूस्खलन होने के कारण घंटों हाईवे बंद रहने से अमरनाथ यात्री रास्ते में फंसे रहे। शाम को बालटाल के  जत्थे ने जवाहर टनल पार की थी। 

जम्मू से चौथे जत्थे की रवानगी पर संशय
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में शुक्रवार की शाम तक देशभर से 1523 यात्री पहुंच गए थे। हालांकि खराब मौसम के कारण जम्मू से चौथे जत्थे के जाने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed