फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra stopped from Baltal route on second day due to landslides IN Jammu And Kashmir

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम से यात्रा बहाल, बालटाल से रोकी गई, 18 हजार श्रद्धालु फंसे

Fri, 06 Jul 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 06 Jul 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra stopped from Baltal route on second day due to landslides IN Jammu And Kashmir
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक 32 किलोमीटर लंबे पहलगाम ट्रैक से शुक्रवार को दूसरे दिन अमरनाथ यात्रा बहाल हुई। लेकिन 12 किमी. लंबे बालटाल ट्रैक पर दूसरे दिन भी यात्रा स्थगित रखी गई। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से बालटाल ट्रैक पर भारी नुकसान पहुंचा है। 
विज्ञापन


इससे ट्रैक को असुरक्षित अघोषित करके यात्रा को आगे भी स्थगित किया जा सकता है। बालटाल बेस कैंप में अभी भी करीब 18000 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। हजारों शिव भक्त बिना दर्शन किए वापस लौट आए हैं। 
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से भी दूसरे दिन जत्था नहीं भेजा गया। इससे रियासत के प्रवेशद्वार से कश्मीर तक हजारों यात्री रुके हुए हैं। 
पहलगाम में शुक्रवार प्रात मौसम साफ होने पर श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा की ओर रवाना किया गया। 

बालटाल में भी मौसम साफ था। लेकिन ट्रैक के कई जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए नहीं भेजा गया। नीलग्रथ से पवित्र गुफा तक बालटाल हवाई ट्रैक चापर सेवा से 1314 श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 839 पुरुष और 475 महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। शुक्रवार को बालटाल बेस कैंप में 400 श्रद्धालु पहुंचे। ऐसी सूचना है कि ट्रैक को असुरक्षित घोषित करने पर श्रद्धालुओं को पहलगाम से यात्रा के लिए शिफ्ट किया जा सकता है। 

इससे हजारों श्रद्धालु बिना दर्शन किए ही लौट आएंगे। पिछले दो दिन से बालटाल में फंसे हजारों श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ी हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू के पैक होने से श्रद्धालुओं के लिए नो एंट्री की गई है। इससे यात्रियों को वैष्णो देवी व जम्मू दर्शन में अन्य दूसरे धार्मिक स्थलों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed