फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra stoped due to bad weather in jammu kashmir

खराब मौसम के कारण फिर रोकी गई अमरनाथ यात्रा

Mon, 13 Jul 2015 09:29 AM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra stoped due to bad weather in jammu kashmir

श्री अमरनाथ यात्रा पर भी खराब मौसम की मार पड़ी है। शनिवार रात से ही जोरदार बारिश होने के कारण बालटाल और पहलगाम मार्ग में फिसलन बढ़ गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तड़के श्रद्धालुओं को दोनों आधार शिविरों से पवित्र गुफा की ओर रवाना नहीं होने दिया गया।

विज्ञापन


श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार बारिश के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधार शिविरों में पहुंचे थे। लेकिन, यात्रा मार्ग में तैनात अधिकारियों की ओर से ट्रैक क्लीयर होने की हरी झंडी न मिलने के कारण श्रद्धालुओं को दोमेल और चंदनबाड़ी स्थित एक्सेस कंट्रोल गेट से रवाना नहीं किया गया।
विज्ञापन


यात्रा के 11वें दिन सिर्फ 1660 यात्रियों ने ही बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह सभी लोग शनिवार रात को पवित्र गुफा पहुंचे थे। अब तक 1,49,101 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए हैं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद हो जाने से रविवार को जम्मू आधार शिविर से भी जत्था नहीं भेजा गया। इस सीजन में पहली बार यात्रियों के जत्थे को जम्मू में ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री निवास में फिर हुई चोरी

amarnath yatra stoped due to bad weather in jammu kashmir

श्री अमरनाथ यात्रा के चलते यात्री निवास में चोरों का आतंक भी बढ़ने लगा है। सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम और सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद श्रद्धालुओं के पैसे चोरी हो रहे हैं। पुलिस मौजूद होने के बावजूद रविवार को एक श्रद्धालु के 15 हजार रुपये चोरी हो गई। पीड़ित डा. राजिंद्र प्रसाद ने इसके बारे में जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस लगातार यात्री निवास के अंदर गश्त कर रही है, लेकिन चोरियां तब भी हो रही हैं। नवाबाद पुलिस के मुताबिक उन्हें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। इससे पहले दिल्ली से आए श्रद्धालु सतपाल के 17,000 रुपये चोरी हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु के आठ हजार रुपये यात्री निवास के अंदर से ही चोरी हो चुके हैं।

पुलिस पहले हुई इन चोरियों का भी कुछ पता नहीं लगा पाई है। पीड़ितों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाएं हो रही हैं। फिर जब वे इसके बारे में पुलिस को जानकारी देते हैं तो उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

यात्रा बाधित होने पर भी उत्साह कम नहीं

amarnath yatra stoped due to bad weather in jammu kashmir

मौसम खराब होने के चलते श्री अमरनाथ यात्रा को रोके जाने के बावजूद देश भर से यात्रियों का आना लगातार जारी है। पंजीकरण के लिए जम्मू हाट में बनाए पंजीकरण काउंटरों में रविवार को यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी। यात्रा बंद होने के बावजूद यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

रविवार तड़के से ही पंजीकरण काउंटरों में यात्रियों की काफी लंबी लाइनें देखने को मिलीं, जो यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करवाने के लिए इंतजार करते हुए दिखाई दिए। जम्मू हाट के पंजीकरण काउंटर के अलावा मेडिकल काउंटर में स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिए यात्रियों की भीड़ दिखी।

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को पंजीकरण के लिए पंद्रह सौ के करीब कोटा रखा गया। रविवार पहलगाम रूट के लिए साढ़े छह सौ और बालटाल रूट के लिए साढ़े आठ सौ के करीब का कोटा रखा गया था। इसके अलावा सरस्वती और वैष्णवी धाम में भी यात्रियों का पंजीकरण किया गया।

और भड़क उठे भोले के भक्त

amarnath yatra stoped due to bad weather in jammu kashmir

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू में रविवार को नए यात्रियों को ठहरने की अनुमति न देने पर शिव भक्त भड़क गए। आधार शिविर से रविवार को खराब मौसम के कारण जत्था रवाना नहीं किया गया, जिससे शिविर में करीब दो हजार यात्री पहले से ही रुके हुए थे। शिविर के तेरह हालों में 1500 और बाहर शेड के नीचे पांच सौ यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था है।

इस बीच रविवार सुबह से ही देशभर से नए यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसमें अधिकांश यात्री आधार शिविर पर पहुंच गए, लेकिन पहले से ही यात्रियों से फुल चल रहे आधार शिविर में नए यात्रियों को आने की अनुमति नहीं दी गई। इससे गुस्साए यात्रियों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस बीच पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अड़े रहे। इसके बाद यात्रियों को ठहराने के लिए आसाराम आश्रम, शालामार महाजन हाल, अग्रवाल सभा, लक्ष्मीनारायण मंदिर गांधीनगर में व्यवस्था की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed