फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra, samba, pilgrimes

Jammu News: सांबा के 22 में से 11 आधार शिविरों में ठहराए गए 1732 श्रद्धालु

Wed, 12 Jul 2023 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 12 Jul 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra, samba, pilgrimes
डीसी ने दौरा कर स्थिति का लिया जायजा, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाएं पुख्ता करने के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंज रहा जिला, भजनों से माहौल हुआ भक्तिमय
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में यात्रिचों के लिए 22 स्थानों पर आधार शिविर बनाए गए हैं। बारिश से अमरनाथ यात्रा को रोके जाने पर 11 शिविरों में करीब 1732 यात्रियों को ठहराया गया है। मंगलवार को डीसी अभिषेक शर्मा ने उक्त आधार शिविरों का दौरा कर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए। दिनभर जारी भजनों के चलते जिले का माहौल भक्तिमय हो गया है।
जानकारी के अनुसार की मौसम खराब होने पर जिले में स्थापित 22 आधार शिविरों में से 11 में 1732 श्रद्धालुओं को ठहराया गया है। इनमें 989 पुरुष, 710 महिलाएं और 33 बच्चे शामिल हैं। अमरनाथ यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है। जिला अधिकारी समय-समय पर उक्त केंद्रों का दौरा कर सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। सीएमओ डॉ. विधि ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी बेनाम तोश ओर से पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


जिले के 11 आधार शिविरों में भोले के भक्तों का आंकड़ा
आधार शिविर कुल श्रद्धालु पुरुष महिला बच्चे
नृसिंह मंदिर 108 93 15 00
नोनाथ आश्रम 136 62 73 01
चीची माता मंदिर 391 197 182 12
दियानी 48 13 35 00
डिग्री कॉलेज 186 93 87 06
बाड़ियां 62 30 30 02
रामेश्वर धाम आश्रम 197 105 84 08
साहिब बंदगी आश्रम 351 241 106 04
माध्यमिक विद्यालय विजयपुर 159 88 71 00
पशुपालन विभाग कार्यालय बाड़ी बाड़ी ब्राह्मणा 68 42 26 00
माउंट लिटरा स्कूल तरौर 26 25 01 00



22 आधार शिविरों में बनाए हैं 78 शौचालय
जिला में अमरनाथ यात्रियों के लिए बनाए गए 22 आधार शिविरों में 78 शौचालय बनाए गए हैं, ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। सभी शिविरों के समीप लंगर व्यवस्था भी है। श्रद्धालु जिला प्रशासन की व्यवस्था से खुश हैं। राजस्थान के बाड़मेर से आए श्रद्धालु लक्ष्मण के अनुसार कि सांबा जिला प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed