फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath yatra restart again

अमरनाथ यात्रा फिर हुई बहाल, अब तक विभिन्न कारणों से हो चुकी है 17 की मौत

Mon, 09 Jul 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 09 Jul 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
Amarnath yatra restart again
राज्यपाल बोले अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों को तत्काल मिले राहत - फोटो : फाइल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के सोमवार को बहाल होने के साथ अमरनाथ यात्रा आगे बढ़ने से यात्रियों को राहत मिली। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक के अलावा आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से पवित्र गुफा के लिए हजारों शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच प्रस्थान किया। भोले के भक्तों का मौसम साफ दे रहा है। दोनों ट्रैक से हवाई मार्ग से चापर सेवा से यात्रा जारी है। 

विज्ञापन


पहलगाम ट्रैक से 516 महिला और 197 साधुओं के साथ कुल 3163 और बालटाल से कुल 2078 श्रद्धालु (चापर सेवा सहित) आगे बढ़े। इनमें बालटाल से पैदल यात्रा के लिए गए 977 श्रद्धालुओं में 752 पुरुष और 225 महिला श्रद्धालु शामिल रहे। एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और मौसम को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे तक ही पैदल यात्रा दोमेल से छोड़ी गई जबकि उसके बाद किसी को भी पैदल यात्रा मार्ग की ओर जाने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


बालटाल से चापर की 195 उड़ानों में कुल 1101 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए पवित्र गुफा तक पहुंचे। इनमें 733 पुरुष जबकि 368 महिलाएं शामिल थी। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अब तक के सबसे बड़े जत्थे में 6162 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विभिन्न कारणों से अब तक 17 की मौत 

Amarnath yatra restart again
Amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा रूट पर विभिन्न कारणों से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को एक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। इसके अलावा बालटाल आधार शिविर और शेषनाग पर दो यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed