फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra news More than 14 thousand devotees visited holy cave

अमरनाथ यात्रा: पवित्र गुफा में 14 हजार से ज्यादा भक्त नतमस्तक... मानसून सक्रिय होने पर गर्मी से मिली राहत

Mon, 01 Jul 2024 09:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 01 Jul 2024 09:25 AM IST
सार

पवित्र गुफा में दूसरे दिन 14,717 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दो दिन में करीब 28 हजार श्रद्धालु बाबा के आगे नतमस्तक हो चुके हैं। बालटाल से पवित्र गुफा तक बोल बम की गूंज सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
Amarnath Yatra news More than 14 thousand devotees visited holy cave
Amarnath Yatra - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिव भक्तों में उत्साह चरम पर है। बोल बम के जयघोष के साथ पवित्र गुफा में रविवार को दूसरे दिन 14,717 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दो दिन में अब तक करीब 28 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


वहीं, रविवार को पहलगाम और बालटाल से दूसरा जत्था रवाना हुआ। भक्तों का मौसम भी साथ दे रहा है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार तड़के 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना किया गया। इसमें बालटाल मार्ग से 2,781 और पहलगाम मार्ग से 3,838 श्रद्धालु यात्रा करेंगे। 
विज्ञापन


309 छोटे-बड़े वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए 2,106 पुरुष, 508 महिलाएं, 11 बच्चे, 115 साधु और 41 साध्वियां जत्थे में गईं। इसी तरह पहलगाम के रास्ते जाने वालों में 3,037 पुरुष, 633 महिलाएं, सात बच्चे, 126 साधु और 35 साध्वियां जत्थे में शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों और लंगर कमेटियों ने स्वागत किया। यात्रा के शुरू होने के साथ जम्मू-कश्मीर में मानसून भी सक्रिय हो गया है। इससे गर्मी से परेशान यात्रियों को कुछ राहत मिली है। प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जुलाई की शुरुआत के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। वहीं जम्मू में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में देर रात से ही श्रद्धालु सड़कों पर कतारबद्ध दिख रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा के बीच पंथा चौक से दूसरा जत्था रवाना
बम-बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को दूसरा जत्था आधार शिविर पंथा चौक से रवाना हुआ। यात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिल्ली से पहुंचे राजेश गुप्ता ने बताया कि ये उनकी दूसरी यात्रा है और वह बहुत उत्साहित हैं। प्रशासन ने यहां यात्रियों के लिए हर तरह की व्यवस्था कर रखी है। 25वीं बार यात्रा पर आए कृष्णा कुमार ने भी खुशी व्यक्त की। 

उन्होंने कहा कि वह कोविड में हेलिकॉपटर से आए थे। अब यहां पर परिवहन और शिविर की व्यवस्था काफी अच्छी है। भारतीय सेना यात्रियों का सहयोग कर रही है जिससे उनकी यात्रा और सुगम बन रही है। जम्मू से आए अजय खजूरिया ने कहा कि वह बालटाल जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था काफी अच्छी है और वह इससे खुश हैं।
 

उप राज्यपाल ने किया निरीक्षण
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को पंथा चौक स्थित आधार शिविर का दौरा किया और यात्रियों के लिए की गई  व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप राज्यपाल ने तीर्थ यात्रियों और सेवा प्रदाताओं से बातचीत भी की। इससे पहले एलजी ने पंथा चौक पर यात्री निवास और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के कार्यालय के चल रहे निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। उन्होंने कमरों और छात्रावासों का दौरा किया और अधिकारियों को अधिक से अधिक तीर्थयात्रियों को समायोजित करने की क्षमता बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed