फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra

Jammu News: 24 घंटे, 7 दिन... यात्रा को सुगम-सुचारू और सुविधाजनक बनाने में जुटे विभाग

विज्ञापन
Amarnath Yatra
- अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए अफसरों व सुरक्षा कर्मियों की लगी है बड़ी फौज
विज्ञापन

फोटो ट्रैक पर है।
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अमरनाथ यात्रा में अब तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र हिमलिंग के दर्शन कर चुके हैं। प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जहां लंगर संस्थाएं सेवाभाव से आगे हैं तो सरकारी कर्मचारी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। चाहे पुलिस विभाग हो या अन्य... उनके कर्मचारी 24 घंटे-सात दिन दिन-रात ड्यूटी पर हैं। तड़के जब यात्रियों का काफिला यात्री निवास से रवाना होता है तब से देर रात तक ये मुस्तैद रहते हैं। नौ अगस्त तक हर पर साथ रहेंगे।
सिविल डिफेंस
सिविल डिफेंस विभाग ने अपनी टीमों की तैनाती महाजन हाॅल, राम मंदिर, सरस्वती धाम में की हुई है, जहां विभाग के स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को जरूरी जानकारियां प्रदान कर रहे हैं। महाजन हाॅल में 10 स्वयंसेवक हैं, जबकि राम मंदिर में सात स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। वहीं सरस्वती धाम में 15 स्वयंसेवक तैनात किए गए हैं। डिप्टी कंट्रोलर सिविल डिफेंस जया-उल-हक के नेतृत्व में सिविल डिफेंस की टीमें काम कर रही हैं, जबकि चीफ वार्डन परमजीत कुमार व डिप्टी चीफ वार्डन आरवी मगोत्रा भी तमाम कार्याें की देखरेख कर रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष विभाग :
आयुष विभाग ने अमरनाथ यात्रियों के लिए दो निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए हुए हैं। एक भगवती नगर में और दूसरा गीता भवन में। जिला आयुष अधिकारी वंदना डोगरा की देखरेख में ये शिविर आयोजित किए गए हैं जबकि अभी तक भगवती नगर में कुल 1600 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग :
पर्यटन विभाग ने अमरनाथ यात्रा के लिए कुल 35 कर्मियों की तैनाती भगवती नगर स्थित यात्री निवास में की हुई है। पर्यटन निदेशक विकास गुप्ता की देखरेख में तमाम कार्य किए जा रहे हैं। भगवती नगर यात्री निवास में उर्वशी काैल बतौर नोडल अधिकारी काम कर रही हैं और यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यात्री निवास में यात्रियों के मनोरंजन के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पर्यटन विभाग ही आयोजित कर रहा है।


यात्री निवास को दो सप्लाई लाइन, चार जेई सहित 35 कर्मी तैनात

यात्री निवास भगवती नगर व शहर के अन्य यात्री स्थानों पर बिजली की नियमित आपूर्ति के लिए 12 डीजी (जेनरेटर) सेट स्थापित किए गए हैं। यात्री निवास पर ग्रिड से दो सप्लाई लाइन दी गई हैं। यहां आंतरिक दो और बाहर एक डीजी सेट स्थापित है। तवी पुल के साथ रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन, महाजन हाॅल शालामार रोड, गीता भवन परेड और श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में भी डीजी सेट स्थापित हैं। इन स्थानों पर नियमित बिजली आपूर्ति के लिए 4 जेई और 35 कर्मचारियों को राउंड द क्लाॅक तैनात किया गया है। इसके अलावा लखनपुर से लेकर रामबन तक 42 डीजी सेट स्थापित हैं

केके थापा, विद्युत विकास विभाग के मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed