फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra

Jammu News: देरी से मिली पंजीकरण तिथि तो भक्त पहुंच गए मां वैष्णो के द्वार

विज्ञापन
amarnath yatra
बस चालक छोड़ गया बीच रास्ते, कपूरथला से 9 सदस्यों के साथ आए आशु को सीआरपीएफ के जवानों ने पहुंचाया आधार शिविर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आधार शिविर में बस में पहुंचे यूपी, उड़ीसा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा सहित देशभर के अन्य राज्यों के भक्तों ने बम बम भोले, हर हर महादेव के जयघोष के साथ प्रशासन के प्रबंधों का अभिनंदन किया। यूपी के रामपुर से आए 9 दोस्तों के साथ रितेश बस में भक्तों का सामान रखवाने में मदद कर रहे थे। भोले के जयघोष लगाते हुए रितेश ने बताया -पहली बार यात्रा पर आया हूं। पूछने पर कहा -30 जून को जम्मू पहुंचा था। मगर टोकन 2 तारीख का मिला। इस बीच हमने पर्यटन विभाग की सुविधा का आनंद लेते हुए श्री माता वैष्णो देवी और शिव खोरी के दर्शन किए। हमें प्रशासनिक स्तर पर प्रबंध अच्छे लगे। बगल की सीट पर बैठे ओडिशा से आए सुसरीत अनुभव बताते बोले 6 जुलाई को चार दोस्तों के साथ आया हूं। 3 दिन पहुंचने में लगे। टीटू, ज्ञानपति और पिंटू के साथ पहली यात्रा कर रहा हूं। काफी उत्साहित हूं, भोले के चरणों में शीश झुकाने का बड़ा मौका मिला है। अब यात्रा संपूर्ण कर ही घर जायेंगे। इसी तरह शाम 5 बजे तनु परिवार के साथ आधार शिविर चंद्रकोट पहुंचीं। ग्वालियर से आईं भक्त बोलीं पहली बार यात्रा करने जा रही हूं। बस बाबा अमरेश्वर धाम तक पहुंचने का इंतजार है। मगर रात यही बितानी होगी, क्योंकि आगे जाने नहीं दिया जा रहा। इस पर साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी बोले यात्रा चल रही है। बारिश के कारण जत्थे को रोका है। रात 3 बजे पूरी सुरक्षा के बीच सभी को भेज दिया जाएगा। पूछने पर बताया, जितनी बसें आधार शिविर भगवती नगर से आईं हैं उन सभी का ठहराव यहीं पर है। बालटाल के भक्त भी खराब मौसम के कारण आगे जाने नहीं दिए गए। उधर, लंगर के दौरान आशु गुप्ता यात्रा पर चर्चा करने लगे। बोले, दूसरी बार बाबा के द्वार पर आया हूं। साथ में परिवार के तीन मेंबर और अन्य परिवार है। कपूरथला से 6 जुलाई को आधार शिविर पहुंचा। यहां पर अलग सा नजारा देखने के लिए मिला। पहले के मुकाबले काफी बदलाव है। जब जवानों की बात चली तो बोले, हमारा बस चालक बीच रास्ते में छोड़कर आगे चला गया। एक पल लगा कि अब वापस जाना पड़ेगा, तभी सीआरपीएफ के जवान आ गए। परेशानी बताने पर उन्होंने अपने वाहन के जरिए बस तक पहुंचाया। यह देखकर दिल आनंदित हो उठा। बस चालक बोला, बस खराब हो गई है, इसलिए आगे चला आया ताकि ठीक करवा सकूं। बिश्नदास, संतोष, गिन्नी, प्रियंका और राजू ने कहा, श्राइन बोर्ड के साथ साथ लंगर संगठनों की ओर से शानदार इंतजाम किया है। इसके लिए आभारी हैं।

रात तक भक्तों पर चढ़ा बाबा का रंग
श्री नीलकंठ महादेव समिति की ओर से डीजे का भी प्रबंध किया है। शाम 7 से शुरू डीजे 9:30 बजे तक चला। भोले के भक्त मेरे महादेव, बगड़ बम बम बगड़ बम बम बम लहरी.. सहित अन्य मधुर भजनों की धुन पर झूमते हुए नजर आए। भक्तों पर भोले का रंग ऐसा चढ़ा कि मानों वे गुफा तक पहुंच गए हैं और सामने बाबा बर्फानी को देखकर खुशी से नाच रहे हैं। सबसे अद्भुत नजारा तब दिखा जब बिजली गुल हो गई और टॉर्च के सहारे बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे पूरे परिसर में गूंजे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed