{"_id":"621e820e04dead72250f38fd","slug":"amarnath-yatra-city-reporter-news-jmu2548578182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज की गई हैं। भोले के भक्तों के लिए बेहतर पड़ाव स्थलों के साथ खानपान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए प्रमुख यात्रा स्थलों पर उच्चतम भोजनालय आदि स्थापित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में नीलग्रथ हेलीपैड स्थल पर दो कैफेटेरिया स्थापित किए जाएंगे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से बुनियादी ढांचे के लिए निविदाएं जारी की जा रही हैं।
कैफेटेरिया में यात्रियों को रिफ्रेशमेंट वस्तुएं आदि उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस बार रिकार्ड यात्रियों के आवागमन को ध्यान में रखकर तैयारियां की जा रही हैं। इसमें बुनियादी ढांचे के साथ अन्य आवश्यक क्षेत्रों को मजबूत बनाया जा रहा है। कोविड की तीसरी लहर के धीमा पड़ने के साथ आधार शिविर भगवती नगर में आगामी समय में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जम्मू में इस प्रमुख पड़ाव स्थल में 1500-2000 यात्रियों को एक साथ ठहराने की व्यवस्था है। आगामी यात्राओं में यात्रा रूट पर रोपवे की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है।
अप्रैल 2020 में कोविड के कारण अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया स्थगित कर दी थी, जिसके बाद यात्रा पर लगातार कोविड की मार रही है। लेकिन इस बार कोविड की तीसरी लहर के थमने से यात्रा का होना लगभग तय है। इसके लिए जल्द ही श्राइन बोर्ड की बैठक में यात्रा तिथियां घोषित की जाएंगी।