फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra begins, HM rajnath singh visits holy cave

अमरनाथ यात्रा शुरू, गृहमंत्री राजनाथ ने किया प्रथम पूजन

Thu, 02 Jul 2015 08:01 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra begins, HM rajnath singh visits holy cave

दक्षिण कश्मीर हिमालय में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वीरवार को अमरनाथ यात्रा 2015 का आगाज हुआ। सुहावने मौसम के बीच बालटाल और पहलगाम रूट से हजारों श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढ़े।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रथम पूजन कर बाबा बर्फानी का आशीर्वाद पाया। पूजन में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा, रियासत की प्रथम महिला ऊषा वोहरा और 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा भी शामिल हुए।
विज्ञापन


यात्रा के लिए राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर से पवित्र गुफा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधर, वीरवार को जम्मू आधार शिविर भगवती नगर से 1525 श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था रवाना हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन में अमन शांति की प्रार्थना

amarnath yatra begins, HM rajnath singh visits holy cave

रियासत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ ने वीरवार को पवित्र गुफा में पहुंचकर यात्रियों से बातचीत करने के साथ यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा के तमाम इंतजाम पर संतोष जताया।

गृहमंत्री राजनाथ ने बाद में डल लेक से सटे पवित्र हजरत श्राइन में भी हाजिरी भरी। राज्यपाल वोहरा ने पूजन में रियासत में अमन शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने यात्रा की तैयारियों को मुकम्मल बनाने के लिए राज्य सरकार, सेना, सीआरपीएफ, राज्य पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों का आभार जताया। उन्होंने कैंप निदेशकों को राउंड द क्लाक समन्वय मजबूत बनाकर काम करने पर जोर दिया।

श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल रूप से फिट और पंजीकृत यात्रियों को ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। यात्रियों के लिए क्या करें और क्या न करें वाली एडवाइजरी निरंतर जारी की जा रही है।

इस साल बढ़ गई यात्रियों की संख्या

amarnath yatra begins, HM rajnath singh visits holy cave

इस बीच आधार शिविर जम्मू से यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले साल दूसरे जत्थे में जहां सिर्फ 742 श्रद्धालु रवाना हुए थे, इस बार दूसरे जत्थे में दोगुने 1525 यात्री रवाना हुए।

इसमें 1074 पुरुष 236 महिलाएं, 7 बच्चे और 208 साधु शामिल रहे। इस बार मौसम ने भी अब तक साथ दिया है। पिछले साल निर्धारित समय से चार दिन बाद पहलगाम ट्रैक से यात्रा शुरू हो पाई थी।

मौसम के साथ देने से आगामी दिनों में यात्रा के बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू और श्रीनगर के आन स्पाट पंजीकरण काउंटरों पर यात्रियों की खासी भीड़ पहुंच रही है। देशभर से बड़ी संख्या में बिना पंजीकृत श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed