फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2024 : Lakhanpur kathua more than 80 Langar vehicles enter jammu kashmir

Amarnath Yatra: लखनपुर में गूंजे बाबा बर्फानी के जयघोष, 80 से ज्यादा लंगर वाहनों का प्रदेश में प्रवेश

Fri, 14 Jun 2024 03:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 03:51 PM IST
सार

पंजाब, हरियाणा से लंगर के अबतक 80 से ज्यादा वाहन जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो चुके हैं। यह वाहन बालटाल, पहलगाम और यात्रा रूट के साथ साथ जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लंगर लगाएंगे।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2024 : Lakhanpur kathua more than 80 Langar vehicles enter jammu kashmir
बाब बार्फानी (फाइल) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

देश के कोने-कोने से बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए लंगर लगाने वाली कमेटियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बम-बम भोले के जयघोष के साथ बाबा बर्फानी के सेवादार लंगर लगाने के लिए आगे बढ़ गए। 

विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा से लंगर के अबतक 80 से ज्यादा वाहन जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो चुके हैं। यह वाहन बालटाल, पहलगाम और यात्रा रूट के साथ साथ जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जगह-जगह लंगर लगाएंगे।
विज्ञापन


वीरवार दोपहर लुधियाना से चार अन्य लंगर वाहन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए, जो देर शाम लखनपुर पहुंचे। हरियाणा से लंगर लगाने वाहन के साथ पहुंचे बाबा बर्फानी के सेवादार मनजीत सिंह ने बताया कि वह कई सालों से लंगर लगाते आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लंगर की तैयारियों को पूरा करने के लिए लंगर वाहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। बताया कि सुरक्षा को लेकर वे पूरी तरह से निश्चिंत है और अपनी डोर भोले बाबा के हाथ छोड़कर उनके भक्तों के लिए लंगर लगाने पहुंचे हैं। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह लंगर लगाने वाले वाहन अपने-अपने राज्यों से निकल रहे हैं जो इस सप्ताह अंत तक लखनपुर में पहुंच जाएंगे। 


बताया कि 29 जून से यात्रा शुरू होने जा रही है और इससे पहले लंगर कमेटियों को सभी इंतजाम सुनिश्चित करने होते हैं। उधर, राशन के साथ ही यह लंगर कमेटियां बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए यात्रा रूट और मार्ग पर हर तरह से बेहतरीन इंतजाम सुनिश्चित करती हैं। तरह तरह के पकवानों के अलावा सेवा से भक्तों के लिए इंतजाम किए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed