फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2024 : Baba Barfani more than 28 thousand people bow down third batch left

Amarnath Yatra : पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी, 28 हजार से ज्यादा ने किए दर्शन, तीसरा जत्था रवाना

Mon, 01 Jul 2024 11:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 01 Jul 2024 11:50 AM IST
सार

सोमवार को पहलगाम और बालटाल मार्ग से तीसरा जत्था रवाना किया गया। वहीं, जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से चौथा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2024 : Baba Barfani more than 28 thousand people bow down third batch left
amarnath yatra - फोटो : एजेंसी

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से आ रहे शिव भक्तों में उत्साह चरम पर है। पवित्र गुफा में अब तक 28 हजार से ज्यादा भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। रविवार दूसरे दिन 14717 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। दो दिन में 28 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पहलगाम और बालटाल मार्ग से तीसरा जत्था रवाना किया गया। वहीं, जम्मू के आधार शिविर भगवती नगर से चौथा जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। रात से पहले ये तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल पहुंच जाएंगे और फिर अगले दिन पवित्र गुफा के लिए अपनी यात्रा शुरू करेंगे। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2024 : Baba Barfani more than 28 thousand people bow down third batch left
amarnath yatra - फोटो : एजेंसी
भक्तों का मौसम भी साथ दे रहा है। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से रविवार को 6619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना किया गया। इसमें बालटाल मार्ग से 2781 और पहलगाम मार्ग से 3838 श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हुए। 309 छोटे-बड़े वाहनों में बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए 2106 पुरुष, 508 महिलाएं, 11 बच्चे, 115 साधु और 41 साध्वियां जत्थे में गईं। इसी तरह पहलगाम के रास्ते जाने वालों में 3037 पुरुष, 633 महिलाएं, सात बच्चे, 126 साधु और 35 साध्वियां जत्थे में शामिल रहीं।

यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ाव पर श्रद्धालुओं का स्थानीय लोगों और लंगर कमेटियों ने स्वागत किया। यात्रा के शुरू होने के साथ जम्मू-कश्मीर में मानसून भी सक्रिय हो गया है। इससे गर्मी से परेशान यात्रियों को कुछ राहत मिली है। 

प्रदेश के कई हिस्सों में निरंतर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जुलाई की शुरुआत के साथ मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। वहीं जम्मू में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने को रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में देर रात से ही श्रद्धालु सड़कों पर कतारबद्ध दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed