फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Yatra started from Baltal and Pahalgam with improvement in weather

Amarnath Yatra 2023: मौसम में सुधार के साथ बालटाल और पहलगाम से यात्रा शुरू, जम्मू संभाग से जत्थे आगे नहीं भेजे

Sun, 09 Jul 2023 12:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:45 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा रविवार दोपहर तक स्थगित रही। श्रीनगर हाईवे के बंद होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Yatra started from Baltal and Pahalgam with improvement in weather
बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की तरफ बढ़ते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर के मौसम में सुधार होने के बाद तीसरे दिन आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से रविवार दोहपर बाद यात्रा शुरू करवाई गई। इससे तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू संभाग के बेस कैंपों से अभी भी श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


प्रशासन के मुताबिक मौसम और राजमार्ग की हालत को देखते हुए तीर्थयात्रियों को फिलहाल रोका गया है। जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दोपहर तक स्थगित रही। मौसम खराब होने की वजह से जम्मू आधार शिविर से जत्थे को आगे जाने की अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन


प्रदेश भर के आधार शिविर फुल होने की वजह से नए जत्थे को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालुओं को शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहराया गया है। जम्मू जिला प्रशासन ने टोकन और तत्काल पंजीकरण को स्थगित कर दिया गया है। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश भर से रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के भीतर बालटाल, पहलगाम, चंद्रकोट, श्रीनगर तथा जम्मू में लगभग एक लाख के करीब श्रद्धालु विभिन्न कैंपों में फंस गए थे। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, पवित्र गुफा में सुबह व शाम दोनों समय आरती हुई। शुक्रवार से शुरू बारिश का सिलसिला रविवार सुबह तक नहीं थमा था।

श्राइन बोर्ड से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बंद होने की वजह से जम्मू से जत्था नहीं भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed