फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Section 144 imposed within one km radius Samba IB, drones ban in Ramban

Amarnath Yatra 2023: सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किमी के दायरे में धारा 144, रामबन में ड्रोन पर प्रतिबंध

Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jun 2023 12:01 AM IST
सार

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ के खतरे को कम करने के लिए धारा 144 लगाने की सिफारिश की गई थी। पूछताछ के दौरान स्थानीय ग्रामीणों व अन्य को पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Section 144 imposed within one km radius Samba IB, drones ban in Ramban
अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबल - फोटो : ANI

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के चलते सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के एक किमी दायरे में धारा 144 लगा दी है। इसी तरह रामबन में भी पटाखों व ड्रोन के व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत प्रतिबंधित क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक लोगों के आवागमन की मनाही रहेगी। यह पाबंदियां दो माह तक जारी रहेंगी।

विज्ञापन


बुधवार को जिला प्रशासन की जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक हुई, जिसमें बीएसएफ के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और पाकिस्तान की ओर से संभावित घुसपैठ के खतरे को कम करने के लिए धारा 144 लगाने की सिफारिश की। वहीं, पूछताछ के दौरान ग्रामीणों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने होंगे। जारी आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

30 को टिकरी में होगा श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का स्वागत

श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 30 जून की सुबह तड़के उधमपुर पहुंचेगा। टिकरी में उधमपुर की सीमा में प्रवेश करते ही काली माता मंदिर परिसर में जिला प्रशासन व शहरवासी अमरनाथ यात्रियों का हार पहना कर स्वागत करेंगे। उनको जलपान भी करवाया जाएगा और फिर जत्था आगे की तरफ निकल जाएगा। जिला प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार शाम तक सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। करीब दो महीने से जिला प्रशासन अमरनाथ यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीआरपीएफ की 137 बटालियन काे तैनात किया गया है, जोकि कमांडो, डॉग स्कवायड और ड्रोन के साथ सुरक्षा व्यवस्था को संभाल चुके हैं। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का काम यातायात पुलिस व जम्मू-कश्मीर पुलिस को दिया गया है।

उधमपुर की सीमा में अमरनाथ यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधाएं मौजूद रहेंगी। यात्रा का जत्था उधमपुर की सीमा से गुजरेगा और अगर किसी आपात स्थिति में जत्थे को रोका जाता है तो उधमपुर में यात्रियों के ठहरने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था रहेगी।

टिकरी से चिनैनी नाशरी तक लगेंगे 22 से अधिक लंगर

अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला उधमपुर के टिकरी से चिनैनी नाशरी तक 22 से अधिक लंगरों की व्यवस्था रहेगी। इनमें अमरनाथ यात्रियों को 24 घंटे खाने की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने 22 लंगर कमेटियों को लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है और अगले कुछ दिनों में चार और लंगर कमेटियों को अनुमति दी जाएगी।

राजमार्ग पर हर दो से तीन किलेामीटर के बाद एक लंगर लगा होगा, जहां अमरनाथ यात्री प्रसाद गहण कर सकेंगे। 26 लॉजमेंट सेंटर में 3000 अमरनाथ यात्रियों के ठहरने की होगी व्यवस्था: जिला उधमपुर में राजमार्ग बंद होने या फिर अन्य आपात स्थिति के दौरान जत्था रोके जाने पर 3000 अमरनाथ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

इसके लिए 26 लॉजमेंट सेंटर तैयार किए गए हैं। यह लॉजमेंट सेंटर शहर के अंदर व राजमार्ग के किनारे पर मौजूद सरकारी इमारतों व निजी कॉलेजों की इमारतों में बनाए गए हैं। कुछ लॉजमेंट मैरिज हाल के अंदर बनाए गए हैं। इनमें अमरनाथ यात्रियों को बेड की सुविधा मिलेगी।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी 293 शौचालय की सुविधा: जिले में टिकरी से चिनैनी नाशरी तक 51 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रियों के लिए 293 अस्थायी व स्थायी शौचालय की सुविधा रखी गई है। 


 

श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ज्यादातर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का भव्य स्वागत टिकरी में काली माता मंदिर परिसर में किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमरनाथ यात्रा के दौरान उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों को हर तरह की सुविधा मिलेगी। -जोगिंद्र सिंह जसरोटिया, एडीसी उधमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed