{"_id":"6482331dfa6b9d61f50907a3","slug":"amarnath-yatra-2023-nodal-officer-of-raghav-langar-baltal-piyush-singla-pahalgam-route-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023: यात्रा रूट पर अफसरों की तैनाती, राघव लंगर बालटाल- पीयूष सिंगला पहलगाम रूट के नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023: यात्रा रूट पर अफसरों की तैनाती, राघव लंगर बालटाल- पीयूष सिंगला पहलगाम रूट के नोडल अधिकारी
Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:30 AM IST
सार
इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है। यात्रा के बाद सभी अधिकारियों को मूल स्थानों पर भेजा जाएगा। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों को विभिन्न यात्रा रूट पर कैंप निदेशक और अतिरिक्त कैंप निदेशक के तौर पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारी मूल नियुक्ति स्थान से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।
विज्ञापन
बोर्ड द्वारा संबंधित रूटों पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के तौर पर हुई है। पारंपरिक बालटाल एक्सिस के लिए योजना, विकास व निगरानी विभाग के सचिव आईएएस डॉ. राघव लंगर और राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव आईएएस डाॅ. पीयूष सिंगला को पहलगाम एक्सिस का नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
दोनों अधिकारी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के साथ काम करेंगे। इस साल पहली बार 62 दिन की अमरनाथ यात्रा हो रही है। यात्रा के बाद सभी अधिकारियों को मूल स्थानों पर भेजा जाएगा। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से इसका आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कैंप और अतिरिक्त कैंप निदेशकों में किशोरी लाल, एडीडीसी उधमपुर घनश्याम सिंह, वन विभाग के अतिरिक्त सचिव धनंतर सिंह, अतिरिक्त सचिव विद्युत विकास विभाग जगदीश सिंह, अतिरिक्त सचिव जेएंडके कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी संजीन राणा, जरनल मैनेजर डीआईसी उधमपुर पंकज कुमार के अलावा अनिल कुमार चंदेल, प्रदीप सिंह चिब शामिल हैं।
धीरेंद्र शर्मा, अतुल कुमार, अशोक कुमार, सरदार संदीप सिंह बाली, विश्वजीत, राजेश लखन, रामकेश शर्मा, राकेश शर्मा, विशाल सिंह परिहार, मनोज कुमार, गुरपिंदर सिंह, धर्मपाल, अश्विनी हंसा, नरेंद्र कुमार, अजय शर्मा, जानी कुमार, संदीप दूबे, नितिन वर्मा, सुशील खजूरिया, रणवीरेश्वर सिंह जमवाल, प्रतीक पंजाथिया शामिल हैं।
अभय इंदु शर्मा, कपिल दियोल, अक्षर कोतवाल, मानिक सिंह राठोर, अमित कुमार, अनुराग शर्मा, जितेंद्र पाल सिंह, सुशांत महाजन, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार शान, विशाल दीप चंदन, जगदीप सिंह, अंकुश शर्मा, पंकज शर्मा, सचिन बाली, दिलीप कुमार, विशाल टरगोत्रा और कुलदीप कुमार शामिल हैं।