{"_id":"647665329641c38ed7098a37","slug":"amarnath-yatra-2023-meeting-jammu-news-c-10-jam1006-128110-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा में 400 सैटेलाइट फोन होंगे इस्तेमाल, स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर होगा सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा में 400 सैटेलाइट फोन होंगे इस्तेमाल, स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर होगा सुदृढ़
विज्ञापन
मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने डीएमआरआरआर की राज्य कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2023 की तैयारियां तेज की गई हैं। यात्रा के दौरान बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के साथ शिवभक्तों की पुख्ता सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्राकृतिक आपदाओं या आपात स्थितियों के दौरान संचार की जरूरतों को पूरा करने के लिए अमरनाथ यात्रा के दौरान 400 सैटेलाइट फोन का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर (सीईओसी) को सुदृढ़ बनाया जाएगा। आपदा, प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग (डीएमआरआरआर) की राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने मजबूत आपदा प्रबंधन के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के लिए 28 करोड़ रुपये की राशि के आवंटन को मंजूरी दी है। यह राशि संबंधित जिला उपायुक्तों और मंडलायुक्तों के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी।
एसईसी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव डाॅ. अरुण कुमार मेहता ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य कुशल और समन्वित आपातकालीन प्रतिक्रिया सुनिश्चित करते हुए सरकारी सुविधाओं के उपयोग को अनुकूलित करना है। एसईसी ने 8.91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ एक्सकेवेटर, अग्निशमन उपकरण, सिग्नल यूनिट, ड्रोन आदि सहित बचाव उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव पर विचार किया जिसे एसडीआरएफ के माध्यम से वित्तपोषित किया जाएगा। क्षमता निर्माण के प्रयासों को मजबूत करने के लिए जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में एसडीआरएफ पहली और दूसरी बटालियन के साथ सहयोगात्मक पहल की जाएगी। इन पहलों का उद्देश्य प्रभावी आपदा प्रबंधन प्रथाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए एसईसी ने डीएमआरआरआर विभाग को चालू वित्त वर्ष के बजट से 50 लाख रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया। एसईसी ने अभ्यास के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए डीएमआरआरआर विभाग को लगभग छह लाख रुपये की राशि प्रदान की। अनंतनाग और गांदरबल के उपायुक्तों को वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान अभ्यासों के समर्थन में एसडीआरएफ से प्रत्येक को दो लाख रुपये प्राप्त होंगे।