फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: Instant registration centers to found at five places in Jammu city

Amarnath Yatra 2023: जम्मू शहर में पांच जगह उपलब्ध होंगे तत्काल पंजीकरण केंद्र, यहां जारी होंगे टोकन

Sun, 11 Jun 2023 10:42 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 11 Jun 2023 10:42 AM IST
सार

जम्मू शहर में वैष्णवी धाम जम्मू, महाजन सभा जम्मू, पंचायत घर जम्मू में तीर्थ यात्रियों और साधु संतों के लिए गीता भवन व श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: Instant registration centers to found at five places in Jammu city
Amarnath Yatra (File) - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए जम्मू शहर के पांच स्थानों पर तत्काल पंजीकरण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर तत्काल पंजीकरण करवाकर तीर्थ यात्री व साधु संत बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। इन केंद्रों पर आरआईएफडी और ई केवाईसी किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के वितरण और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में एक टोकन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन


जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 25 जून से पहले निर्धारित केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं स्थापित की जाएं। बताया गया कि वैष्णवी धाम जम्मू, महाजन सभा जम्मू, पंचायत घर जम्मू में तीर्थ यात्रियों और साधु संतों के लिए गीता भवन व श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में तत्काल पंजीकरण की सुविधा दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजीकरण केंद्रों पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पंजीकरण केंद्रों पर नोडल अधिकारियों के रूप में एसडीएम को कर्तव्यों का आवंटन किया। इसमें समय पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया। बताया गया कि तीर्थ यात्रियों के लिए आनलाइन पंजीकरण के साथ आफलाइन तत्काल पंजीकरण की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। तीर्थ यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना न करने के लिए सुविधाओं का परीक्षण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहली बार आस्था के साथ पर्यटन के संसार को निहारेंगे शिवभक्त, हेलिकॉप्टर बुकिंग अगले सप्ताह से

यात्रा को सफल बनाने के लिए सामंजस्यपूर्ण कामकाज पर जोर

3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में 62 दिनों तक चलने वाली यात्रा 1 जुलाई को दो मार्गों से शुरू होने वाली है। इसमें दक्षिण कश्मीर के पहलगाम से पारंपरिक 48 किलोमीटर नुनवन मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल से 14 किलोमीटर वाला बालटाल मार्ग शामिल है। अमरनाथ यात्रा की सफलता के लिए सिविल और सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल, बातचीत और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षाबलों और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों के बीच शनिवार को संयुक्त सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया।

सेना के एक अधिकारी के अनुसार महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सरकारी एजेंसियों के सामंजस्यपूर्ण कामकाज की आवश्यकता पर बल दिया। आंतरिक सुरक्षा स्थिति को देखते हुए समन्वित प्रयास के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा का अवलोकन भी किया गया। ब्यूरो
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed