{"_id":"644aadb761793ade8c039c97","slug":"amarnath-yatra-2023-coordination-between-intelligence-agencies-army-police-is-necessary-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2023: खुफिया एजेंसियों, सेना-पुलिस के बीच समन्वय जरूरी, यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की रणनीति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2023: खुफिया एजेंसियों, सेना-पुलिस के बीच समन्वय जरूरी, यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की रणनीति बनी
Thu, 27 Apr 2023 10:45 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:45 PM IST
सार
एडीजी जम्मू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सुचारू यात्रा के लिए सभी खुफिया एजेंसियों, सेना, यातायात और सुरक्षा विंग के बीच संबंधित जिले के क्षेत्र में समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षाबलों की साझा बैठक
- फोटो : पीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर वीरवार को बैठक की गई। इसमें यात्रा के सुरक्षा बंदोबस्त, यातायात इंतजाम आदि को लेकर बातचीत की गई। बैठक में एडीजीपी मुकेश सिंह और मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार के अलावा सीआरपीएफ, प्रशासन, यातायात पुलिस, खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
एडीजी जम्मू ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सुचारू यात्रा के लिए सभी खुफिया एजेंसियों, सेना, यातायात और सुरक्षा विंग के बीच संबंधित जिले के क्षेत्र में समन्वय बनाए रखने की आवश्यकता है।
मंडलायुक्त जम्मू से सीआरपीएफ कमांडेंटों द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध भी किया, ताकि इस उद्देश्य के लिए तैनात किए जा रहे सैनिकों को कोई असुविधा न हो। सीआरपीएफ अफसरों की तरफ से प्रशासन से मांग की गई कि उनके रहने और तैनाती के लिए उचित बंदोबस्त किए जाएं, क्योंकि उन्हें काफी दिक्कत पेश आती है।
विज्ञापन
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि सुरक्षाबलों की किस तरह से कितनी तैनाती की जाएगी। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और यात्रा के संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ/पुलिस, खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट भी बनाई गई है। इसको प्रभावी बनाने पर सबने अपने विचार रखे।
बैठक में महेश चंद्र लड्डा-आईपीएस आईजी सीआरपीएफ, मंडलायुक्त रमेश कुमार, आईएएस रमेश कुमार, डीआईजी शक्ति पाठक, डीआईजी सुनील कुमार, डीआईजी श्रीधर पाटिल, डीआईजी सीआरपीएफ अशोक संबयाल, जिला उपायुक्त जम्मू अवनी लवासा, एसएसपी चंदन कोहली के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।