{"_id":"64821dd69b710b34600b1138","slug":"amarnath-yatra-2023-confusion-due-to-non-start-of-online-helicopter-booking-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2023: ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू न होने से असमंजस, जून मध्य तक तैयारियों को पूरा करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2023: ऑनलाइन हेलिकॉप्टर बुकिंग शुरू न होने से असमंजस, जून मध्य तक तैयारियों को पूरा करने पर जोर
Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 09 Jun 2023 05:09 AM IST
सार
आधार शिविर भगवती नगर स्थित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। जून के मध्य तक लगभग यात्रा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अभी तक आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यात्रा के शुरू होने में अब 22 दिन ही शेष बचे हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जून के पहले सप्ताह में आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग को शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर स्थित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। जून के मध्य तक लगभग यात्रा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जून के यात्रा रूटों पर लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बार पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर 123 लंगर लग रहे हैं। आगामी दिनों में जम्मू में देशभर से साधु संतों का पहुंचना भी शुरू हो जाएगा। ये साधु संत शहर का भ्रमण करके के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाते हैं। यात्रियों के लिए पुख्ता सुरक्षा के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
विज्ञापन