फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2023: home minister Amit Shah chair a high-level meeting today

Amarnath Yatra 2023: दिल्ली में यात्रा तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, गृहमंत्री शाह ने की अध्यक्षता

Fri, 09 Jun 2023 04:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 09 Jun 2023 04:29 PM IST
सार

गृह मंत्री अमित शाह के 62 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023: home minister Amit Shah chair a high-level meeting today
अमित शाह - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, इंटेलिजेंस ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) उपेंद्र द्विवेदी, सीआरपीएफ महानिदेशक एसएल थाउसेन सहित अन्य अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बाबा बर्फानी की यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होगी और 31 अगस्त को समाप्त होगी। बैठक में भाग लेने के लिए 

विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अभी तक आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग प्रक्रिया शुरू नहीं होने से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। यात्रा के शुरू होने में अब 22 दिन ही शेष बचे हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जून के पहले सप्ताह में आनलाइन हेलिकाप्टर टिकट बुकिंग को शुरू करने का दावा किया गया था, लेकिन अब तक इसे शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


आधार शिविर भगवती नगर तैयारियां तेज

आधार शिविर भगवती नगर स्थित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। जून के मध्य तक लगभग यात्रा की तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जून के यात्रा रूटों पर लंगर संगठनों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर लगेंगे 123 लंगर
 
इस बार पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर 123 लंगर लग रहे हैं। आगामी दिनों में जम्मू में देशभर से साधु संतों का पहुंचना भी शुरू हो जाएगा। ये साधु संत शहर का भ्रमण करके के बाद बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जाते हैं। यात्रियों के लिए पुख्ता सुरक्षा के साथ अन्य बुनियादी जरूरतों को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

इन अधिकारियों को मिलीं हैं जिम्मेदारियां

श्री अमरनाथ यात्रा 2023 के सुचारू संचालन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों को विभिन्न यात्रा रूट पर कैंप निदेशक और अतिरिक्त कैंप निदेशक के तौर पर तैनात किया गया है। सभी अधिकारी मूल नियुक्ति स्थान से मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड को रिपोर्ट करेंगे।



बोर्ड द्वारा संबंधित रूटों पर अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के तौर पर हुई है। पारंपरिक बालटाल एक्सिस के लिए योजना, विकास व निगरानी विभाग के सचिव आईएएस डॉ. राघव लंगर और राजस्व विभाग के प्रशासनिक सचिव आईएएस डाॅ. पीयूष सिंगला को पहलगाम एक्सिस का नोडल अधिकारी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed