{"_id":"625851eef8e5f4089c54409c","slug":"amarnath-yatra-2022-snow-removal-work-will-start-soon-from-the-yatra-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2022: यात्रा ट्रैक से जल्द बर्फ हटाने का काम होगा शुरू, 35000 यात्री करा चुके हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2022: यात्रा ट्रैक से जल्द बर्फ हटाने का काम होगा शुरू, 35000 यात्री करा चुके हैं पंजीकरण
Fri, 15 Apr 2022 04:38 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 04:38 AM IST
सार
पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय ने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर में यात्रियों की सुविधाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू किए जाएंगे। इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
amarnath yatra new
- फोटो : istock
विस्तार
श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए तैयारियां तेज की गई हैं। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर जल्द बर्फ हटाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से निविदाएं जारी की गई हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए शिवभक्तों ने रुझान दिखाया है। अब तक 35000 के करीब यात्री पंजीकृत हो चुके हैं।
विज्ञापन
इस साल 6 से 8 लाख के बीच यात्रा होने को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा के पास एंट्रेंस व एग्जिट सीढ़ियों, हेलीपैड व आसपास के क्षेत्र के साथ बेस अस्पताल, शौचालय स्थल, कैंप निदेशक हट क्षेत्र, हेली सेवा स्टाफ आवास, सेवा प्रदाता क्षेत्र आदि में बर्फ हटाने के लिए निविदाएं जारी की गई हैं।
विज्ञापन
इसमें औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 15 से 20 दिन में बर्फ हटाने का काम पूरा करने की शर्त रखी गई है। इसी तरह पवित्र गुफा और विभिन्न यात्रा ट्रैक पर सिविल कार्य शुरू किए जा रहे हैं। आधार शिविर भगवती नगर में भी मरम्मत और दूसरे कार्यों के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें पर्यटन विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। जम्मू कश्मीर में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बीस शाखाओं में अग्रिम यात्री पंजीकरण प्रक्रिया जारी है।
पर्यटन निदेशक जम्मू विवेकानंद राय ने बताया कि भगवती नगर आधार शिविर में यात्रियों की सुविधाओं के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू किए जाएंगे। इस बार यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के उचित कदम उठाए जाएंगे।