{"_id":"624b1ce73b156524e602a811","slug":"amarnath-yatra-2022-passengers-will-get-the-facility-of-ac-bus-jkrtc-adds-30-buses-in-the-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा 2022: यात्रियों को मिलेगी एसी बस की सुविधा, जेकेआरटीसी ने बेड़े में शामिल की 30 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा 2022: यात्रियों को मिलेगी एसी बस की सुविधा, जेकेआरटीसी ने बेड़े में शामिल की 30 बसें
Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
सार
कोरोना के कारण दो साल बाद हो रही यात्रा में इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में जेकेआरटीसी अपने बेड़े को तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन
amarnath yatra
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा में इस बार भक्तों को एसी बसों की सुविधा भी मिलेगी। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) इस बार यात्रा में एसी बसों का परिचालन करेगी। जेकेआरटीसी ने हाल ही अपने बेड़े में 30 एसी बसें शामिल की हैं। यात्रा 30 जून से शुरू हो रही है।
कोरोना के कारण दो साल बाद हो रही यात्रा में इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में जेकेआरटीसी अपने बेड़े को तैयार करने में जुटा है। जेकेआरटीसी के बेड़े में हाल ही एसी सहित दो सौ से अधिक बसों को शामिल किया गया है, जिसमें 48 और 19 सीटर बसें शामिल हैं।
जेकेआरटीसी इस बार यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है। यात्री मोबाइल एप से टिकट बुक करवा सकेंगे। जेकेआरटीसी की एसी बसों का किराया सामान्य बसों की तुलना में थोड़ा ज्यादा है, लेकिन बसों में सुविधाएं ज्यादा दी गई हैं। हर सीट के साथ चार्जिंग प्वाइंट होगा।

एसी बसों को मांग के अनुरूप अमरनाथ यात्रा में लगाया जाएगा। एसी बसें काफी आरामदायक हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधा देना जेकेएआरटीसी का प्रथम उद्देश्य है। -पियुष दोत्रता, जीएम जेकेआरटीसी