फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: Lt Governor visited Baltal base camp and inquired about the arrangements from the pilgrims

Amarnath Yatra 2022: उपराज्यपाल अचानक पहुंचे बालटाल आधार शिविर, तीर्थयात्रियों से व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जाना

Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा लगातार जारी है। इस बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल आधार शिविर जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधा बढ़ाने को कहा। एलजी ने तीर्थ यात्रियों, पोनी वालों, स्वयंसेवकों से यात्रा और व्यवस्थाओं के बारे में भी जाना। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: Lt Governor visited Baltal base camp and inquired about the arrangements from the pilgrims
आधार शिविर बालटाल में यात्रियों से फीडबैक लेते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को बालटाल आधार शिविर का दौरा कर अमरनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थ यात्रियों, पोनी वालों, स्वयंसेवकों और अधिकारियों से यात्रा से जुड़ा फीडबैक लिया। कहा सरकार ने इस बार सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। अधिकारियों को यात्रा मार्ग और आधार शिविर के साथ ठहरने, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वच्छता अभियान का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

उपराज्यपाल ने नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया

उपराज्यपाल ने नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त गांदरबल ने बिजली, पानी की आपूर्ति, स्वच्छता, शौचालय इकाइयों, ग्रामीण हाट, स्ट्रीट लाइट, पशु चिकित्सा सेवाओं, फायर टेंडर, यातायात की स्थिति आदि व्यवस्थाओं के बारे में बताया।

विज्ञापन

पर्याप्त मोबाइल आक्सीजन यूनिट स्थापित किए गए

बताया गया कि विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त मोबाइल आक्सीजन यूनिट स्थापित किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए संवेदनशील स्थानों पर कर्मियों और मशीनरी को तैनात किया गया है। यात्रियों, हितधारकों और लंगर प्रबंधन समितियों से बातचीत में उपराज्यपाल ने यात्रा के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सुरक्षित आध्यात्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ यात्रियों से फीडबैक लेगा श्राइन बोर्ड

 श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड  (एसएएसबी) अब सुविधाओं में सुधार के लिए तीर्थ यात्रियों से फीडबैक मांगेगा। एसएएसबी ने सोमवार को एसएमएस सेवा द्वारा पिलग्रिम फीडबैक सर्विस (पीएफ एस) शुरू की है। केवल वो यात्री फीडबैक दे पाएंगे जो यात्रा संपन्न कर लौटे हैं।

  • अधिकारी ने कहा कि सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के लिए फीडबैक ली जा रही है। लोग सुझाव और टिप्पणी के अलावा शिविरों में समग्र यात्रा सुविधाओं, आवास, स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed