फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2022: 9650 pilgrims will stay in Udhampur in case of emergency halting the Yatra

Amarnath Yatra 2022: यात्रा रुकने की आपात स्थिति में उधमपुर में ठहरेंगे 9650 श्रद्धालु, आसमान से होगी सुरक्षा निगरानी 

Sat, 25 Jun 2022 04:55 PM IST
विमल शर्मा शेर सिंह, उधमपुर
शेर सिंह, उधमपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 04:55 PM IST
सार

उधमपुर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उधमपुर और रामबन के विभिन्न हिस्सों में फोरलेन राजमार्ग का कार्य चल रहा है। अमरनाथ यात्रा बरसात के मौसम में हाेती है इसलिए इस योजना को तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2022: 9650 pilgrims will stay in Udhampur in case of emergency halting the Yatra
अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान किसी कारण से यात्रा रुकने पर उधमपुर में यात्रियों के रहने की पर्याप्त व्यवस्था होगी। इसके लिए जिले में 36 आवास केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 9650 अमरनाथ यात्री आराम से रह सकेंगे। खाने-पीने की व्यवस्था जिला प्रशासन करेगा। रामबन व उधमपुर में बरसात के दौरान राजमार्ग बंद होना पुलिस व प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। इसका सीधा असर यात्रा पर पड़ता है।

विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी

प्रशासन ने ऐसे हालात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। उधमपुर और रामबन के विभिन्न हिस्सों में फोरलेन राजमार्ग का कार्य चल रहा है। अमरनाथ यात्रा बरसात के मौसम में चलनी है। तेज बारिश होने पर राजमार्ग भी बंद हो सकता है।

विज्ञापन

करीब 32 करोड़ में यात्री निवासी का निर्माण

इसके लिए रामबन के चंद्रकोट में अमरनाथ यात्रियों के लिए करीब 32 करोड़ में यात्री निवासी का निर्माण किया गया है। इसमें करीब 3200 अमरनाथ यात्रियों के रहने की व्यवस्था होगी। वहीं, उधमपुर जिला प्रशासन ने 36 आवास केंद्र स्थापित कर 9650 अमरनाथ यात्रियों के लिए व्यवस्था करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकरी से चिनैनी नाशरी टनल खाने-पीने की पूरी व्यवस्था

इसको अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह आवास केंद्र सरकारी व निजी कॉलेज, निजी पैलेस और सत्संग घरों में तैयार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसकी सूची तैयार कर ली है। प्रशासन का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान अगर यात्री बीच में फंसते हैं तो टिकरी से चिनैनी नाशरी टनल तक इनके रहने और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था प्रशासन की ओर से होगी।

 उधमपुर में बनाए जा रहे 36 आवास केंद्र

उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों के लिए 36 आवास तैयार किए जा रहे हैं। ये आवास काली माता मंदिर टिकरी, हाई स्कूल मांड, हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी, सैनिक स्कूल चनास टिकरी, हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी, सत्संग घर मलाड़, भीम कॉलेज, मलाड़ पैलेस, सेलिब्रेशन पैलेस, कालरा कॉलेज ऑफ एजूकेशन, डीपीएस स्कूल, शिव शक्ति पैलेस, शिव पैलेस, संसार पैलेस, सत्संग घर, केडीएन पैलेस, डीएन पैलेस में तैयार किया गया है। 



नीलम ऑरचर्ड, ब्वॉयज डिग्री कॉलेज उधमपुर, रघुनाथ पैलेस, हायर सेकेंडरी स्कूल ब्वॉयज उधमपुर, न्यू मल्टीपर्पज टाउन हॉल, लिटिल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल, थापा पैलेस, रॉयल रिजॉर्ट, भारतीय कॉलेज ऑफ एजूकेशन, नंद पैलेस, ब्रह्मर्षि बावरा स्कूल, जागृति वृद्ध आश्रम, गोवर्धन पैलेस, कॉमन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, पुरुषोत्तम धाम, गुज्जर बक्करवाल हॉस्टल, केवी चिनैनी, सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कुद और डाइट कुद में स्थित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed