फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Yatra 2021 Agencies engaged in strengthening security system Terrorists can attack during Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा के दौरान गड़बड़ी कर सकते हैं आतंकी, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटीं एजेंसियां

Tue, 16 Mar 2021 10:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 16 Mar 2021 10:45 AM IST
सार

  • लखनपुर से लेकर अमरनाथ तक तैनात रहेंगे क्यूआरटी वाहन 
  • कैंपों में जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जा सकती है कर्मियों की संख्या
  • सीआरपीएफ के काफिले को लेकर भी बरता जाएगा एहतियात
  • यात्रा के दौरान तैनात कर्मियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2021 Agencies engaged in strengthening security system Terrorists can attack during Amarnath Yatra
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अभी से चौकस हो गई हैं। सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने में जुट गई हैं। आईजी सीआरपीएफ जम्मू पीएस रनपिस का कहना है कि सभी यूनिटों को तैयार रहने के निर्देश दे दिए गए हैं, क्योंकि यात्रा के दौरान आतंकी गड़बड़ी कर सकते हैं।

विज्ञापन


आईजी ने कहा कि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते अमरनाथ यात्रा रद्द करनी पड़ी थी। इस साल यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी के चलते सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि यात्रा सफल हो सके। 
विज्ञापन


प्रशासन और पुलिस से मिलकर भी इस संबंध में बात कर ली गई है। कैंपों में जरूरत के हिसाब से कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि कितने कर्मी तैनात होंगे, इसका फैसला सरकार से बैठक के बाद लिया जाएगा। लखनपुर से लेकर अमरनाथ तक क्यूआरटी वाहन तैनात रहेंगे। जिस तरह से पिछले कुछ समय में घटनाएं हुई हैं, उनको ध्यान में रखते हुए यात्रा में तैनात कर्मियों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी, क्योंकि जम्मू में स्टीकी बम मिलना एक बड़ी चुनौती है और इसे सीआरपीएफ भी एक बड़ी चुनौती मानती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    

यह सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने का आसान तरीका है। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के काफिले को लेकर भी एहतियात बरता जाएगा। बेवजह कहीं पर नहीं रोका जाएगा और कोशिश होगी कि आम नागिरकों से कम संपर्क हो।

उधर, अनंतनाग में पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को सुरक्षाबलों के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की। बैठक में उन्होंने आतंकियों के खिलाफ सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए कहा कि हाल के दिनों मे खूंखार शीर्ष आतंकी कमांडरों के मारे जाने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed