फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath yatra 2019 to get started from first july, this year 46 days yatra

एक जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, इस साल 46 दिन तक कर सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Thu, 07 Mar 2019 09:33 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 07 Mar 2019 09:33 PM IST
सार

  • दोनों ट्रैक पर प्रतिदिन 7500-7500 यात्री यात्रा करेंगे
  • पंजीकरण तिथि और रूट स्तर पर ही यात्रा के लिए इजाजत होगी

विज्ञापन
amarnath yatra 2019 to get started from first july, this year 46 days yatra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

श्री अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। पिछले साल की तुलना में 14 दिन की कटौती के साथ इस साल यात्रा 46 दिन की होगी। यात्रा 15 अगस्त श्रावण पूर्णिमा (रक्षा बंधन) के दिन संपन्न होगी। 
विज्ञापन


गुरुवार को राजभवन जम्मू में राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की 36वीं बैठक हुई। इस मौके पर श्रीश्री रविशंकर कमेटी की सिफारिशों पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अहम फैसले लिए गए। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों को जाने की अनुमति होगी। इसके अलावा पंजतरणी हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालु सीधी यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला को तय समय में राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को सूचना देकर अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के लिए मान्यता प्राप्त डाक्टरों-मेडिकल संस्थानों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए। इस जानकारी को बोर्ड की वेबसाइट पर डाला जाएगा। श्राइन बोर्ड यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी सलाह और अन्य जानकारियों के लिए देश भर में प्रचार प्रसार अभियान विभिन्न माध्यमों से शुरू करेगा। सीईओ को यात्रा से पूर्व संचार और लंगर व्यवस्था के अलावा अन्य सेवाएं सुनिश्चित बनाने को कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजीकरण तिथि और रूट स्तर पर ही यात्रियों को यात्रा के लिए इजाजत दी जाएगी। बोर्ड की ओर से पायलट स्तर पर सीमित नंबरों की आनलाइन पंजीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यात्रा के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इसमें चिकित्सा, स्वच्छता, दोनों ट्रैक पर रेलिंग की स्थापना, पर्यावरण के अनुकूल कचरा  हटाने, यात्रा क्षेत्र में अनुकूल वातावरण स्थापित करने समेत अन्य बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बैठक में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, डीसी रैना, पं. भजन सोपोरी, प्रो. अनीता बिलावरिया, डा. सुदर्शन कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम आदि मौजूद रहे। 

देशभर में अग्रिम पंजीकरण एक अप्रैल से 
देशभर के 32 राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और येस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में एक अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण शुरू होगा। पिछले साल एक मार्च से अग्रिम पंजीकरण शुरू हुआ था। 

13 साल के कम उम्र के बच्चों को अनुमति नहीं
यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी। 

श्रद्धालुओं की संख्या

वर्ष        श्रद्धालु (लाख)         यात्रा अवधि 
2009       3.81                      60 (दिन)
2010       4.55                      55
2011       6.36 (रिकार्ड)          45
2012       6.20                      39
2013       3.53                      55
2014       3.72                      44
2015       3.52                      59
2016       2.20                      48
2017       2.60                      40
2018       2.85                      60
    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed