{"_id":"62d8392217aac83512134d81","slug":"amarnath-yatra-11-thousand-devotees-of-baba-barfani-had-darshan-female-passenger-and-tent-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी के दर्शन कर 11 भक्त हजार लौटे, महिला यात्री और टेंट वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Yatra 2022: बाबा बर्फानी के दर्शन कर 11 भक्त हजार लौटे, महिला यात्री और टेंट वाले की मौत
Thu, 21 Jul 2022 04:03 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:03 AM IST
सार
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4355 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया, जो देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों तक पहुंच गया था। शिव भक्तों का मौसम अनुकूल साथ दे रहा है। पवित्र गुफा में पवित्र हिमलिंग का आकार कम हो गया है।
विज्ञापन
जम्मू में अमरनाथ यात्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अमरनाथ यात्रा जारी है। बम बम भोले के जयघोष के बीच बुधवार को 11755 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यात्रा रूट पर पंचतरणी में शारीरिक समस्या के कारण एक महिला यात्री की मौत हुई। इसके अलावा एक टेंट वाले की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 4355 श्रद्धालुओं का जत्था भेजा गया, जो देर शाम को बालटाल और पहलगाम बेस कैंपों तक पहुंच गया था। शिव भक्तों का मौसम अनुकूल साथ दे रहा है। पवित्र गुफा में पवित्र हिमलिंग का आकार कम हो गया है, लेकिन भक्तों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
देशभर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। जम्मू शहर के बाजार पूरी तरह से शिवमय के रंग में रंगे हुए हैं। तीर्थ यात्रियों के आवागमन से भक्तों में आस्था देखते ही बन रही है। श्री राम मंदिर पुरानी मंडी में भी साधु संत पूरे माहौल को भक्तिमय बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बालटाल रूट के लिए 1846 श्रद्धालुओं को भेजा गया। इसमें 1191 पुरुष, 643 महिलाएं, 12 बच्चे शामिल हैं। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 2509 श्रद्धालुओं को भेजा गया जिसमें 1932 पुरुष, 454 महिलाएं, 3 बच्चे, 95 साधु और 25 साध्वी शामिल हैं।
आगामी दिनों में अमरनाथ छड़ी मुबारक को भी आगे बढ़ाया जाएगा। छड़ी मुबारक कश्मीर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण करने पर आखिर में पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेगी। इस छड़ी के साथ साधु संतों के अलावा अंतिम जत्थे के साथ जाने वाले श्रद्धालु भी शामिल होते हैं।