{"_id":"62cb6fc1f2254324af4e99bd","slug":"amarnath-tragedy-no-clue-of-people-missing-in-the-flood-now-searching-by-breaking-rocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amarnath Tragedy : सैलाब में लापता लोगों का नहीं लगा सुराग, अब चट्टानों को तोड़कर तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amarnath Tragedy : सैलाब में लापता लोगों का नहीं लगा सुराग, अब चट्टानों को तोड़कर तलाश
Mon, 11 Jul 2022 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 11 Jul 2022 06:03 AM IST
सार
तीसरे दिन भी जारी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन, अत्याधुनिक मशीनों का किया जा रहा इस्तेमाल
विज्ञापन
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार को आए सैलाब में लापता लोगों की तलाश में अब भारी और अत्याधुनिक मशीनों के साथ अतिरिक्त बल लगाए गए हैं। बचाव दल मलबे से लेकर बर्फीले पानी के नालों में तलाश कर रहे हैं। बड़ी चट्टानों और बर्फ को तोड़कर चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है लेकिन तीसरे दिन लापता किसी भी यात्री का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
सर्च अभियान तेज करने के साथ ही नीलग्राथ से सेना ने हादसे में मारे गए लोगों के शव गृह क्षेत्र भेजने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को आए सैलाब में बहे 16 शव मिल चुके हैं, जिनमें से पांच की ही पहचान हुई है। 40 से अधिक अभी भी लापता हैं।
विज्ञापन
छह से 10 फुट ऊंचा मलबा बन रहा बाधा
स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सैलाब का मलबा छह से 10 फुट ऊंचा जमा हुआ है। सेना ने अत्याधुनिक उपकरणों और भारी मशीनों को भी खोज अभियान में लगाया है। आने वाले दिनों में खराब मौसम के आसार से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन में डॉग स्क्वायड जहां भी संकेत दे रहा है, वहां खोदाई की जा रही है। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, लापता लोगों को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं। सैलाब में जिस तरह से मलबा आया है, उसमें फंसने वाले का इतने वक्त तक जीवित रहना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।
नुनवान कैंप में रात में रुके उपराज्यपाल
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को अमरनाथ यात्रा के नुनवान आधार शिविर पहुंचे और रात को वहां रुककर बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया। बादल फटने के बाद पानी के तेज बहाव से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की मरम्मत करने पर जोर दिया। उन्होंने आधार शिविर में ठहरे यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की मौके पर जानकारी हासिल की। खासतौर से स्वास्थ्य सेवाओं और लंगर की सुविधा के बारे में यात्रियों से बात की।
उपराज्यपाल ने इस अवसर पर यात्रियों से कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए समर्पण भाव से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने सेना, केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, एनडीआरएफ और नागरिक प्रशासन की तरफ से यात्रियों की कीमती जिंदगियों को बचाने के लिए तेज गति से चलाए गए बचाव कार्य की सराहना की। इससे पूर्व उपराज्यपाल ने नुनवान में अधिकारियों से बैठक कर बचाव और राहत कार्यों, मलबा हटाने के कार्य का जायजा लिया।
बैठक में उपराज्यपाल के प्रधान सचिव व अमरनाथ श्राइनबोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार, मंडलायुक्त पांडुरंग के पोल, जनजातीय विभाग के सचिव शाहिद चौधरी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार, अनंतनाग के उपायुक्त डॉ. पियुष सिंगला भी मौजूद रहे।