फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath Tragedy: In search of life the soldiers cut ice and broke rocks

Amarnath Tragedy : जिंदगी की तलाश में जवानों ने लड़ाई जान, बर्फ काटी...चट्टानें तोड़ीं

Mon, 11 Jul 2022 06:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 06:18 AM IST
सार

लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू दलों ने झोंकी ताकत। हौसला बढ़ाने के लिए आला अफसर भी कर रहे हैं दौरा। 

विज्ञापन
Amarnath Tragedy: In search of life the soldiers cut ice and broke rocks
अमरनाथ रेस्क्यू ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मलबे की कई फुट मोटी परत हटाने से लेकर पत्थर और चट्टानें तोड़कर सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है। नाले में बर्फीले पानी को भी खंगाला जा रहा है। कहीं पुल के नीचे बर्फ जमी है तो उसे भी कटर से तोड़कर चप्पा-चप्पा जांचा जा रहा है। अमरनाथ गुफा के पास आए सैलाब में लापता एक-एक शख्स को खोजने के लिए रेस्क्यू दलों में शामिल जवानों ने पूरी ताकत झोंक दी है। अत्याधुनिक उपकरण लगाने के अलावा ड्रोन से भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


जहां कहीं भी किसी के होने की संभावना नजर आ रही है, रेस्क्यू टीमें उसे पूरी तरह जांच रहे हैं ताकि किसी की जान या फिर कोई पार्थिव देह मिल जाए। 48 घंटे से चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रगति जांचने के लिए एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल, इन्फैंट्री बटालियन के कमांडिंग अफसर समेत अन्य अधिकारियों ने प्रभावित इलाके का दौरा किया। अधिकारियों ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस बीच 17 जैक राइफल के जवानों ने बालटाल में संगम से लेकर बरारीमर्ग के इलाके को खंगाला।
विज्ञापन


तीन टन की मशीन को रस्सों से खींच ले गए सैन्य जांबाज
जिस रास्ते पर चलना भी मुश्किल है, वहां सेना के जवान तीन टन वजन की डोजर मशीन को रस्से से खींचकर पहुंचा रहे हैं। अमरनाथ यात्रा मार्ग का यह दृश्य रेस्क्यू ऑपरेशन में चल रही जद्दोजहद की बानगी भर है। सैलाब में लापता हुए लोगों की खोज के साथ क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग को बहाल करने के लिए भी बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। सूत्रों के अनुसार अस्सी फीसदी के करीब यात्रा ट्रैक बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को भारतीय सेना की इंजीनियरिंग रेजीमेंट के 12 जांबाजों ने डोजर मशीन को कई किलोमीटर तक रस्सों से खींचकर मुश्किल रास्ते से आगे पहुंचाया। वहीं, तेज बारिश से बुरी तरह क्षतिग्रस्त अमरनाथ यात्रा मार्ग को बहाल करने के लिए सेना समेत अन्य एजेंसियों के जवानों की टुकड़ियां लगातार काम पर लगी हैं। ड्रिलर मशीनों के साथ मलबे को काटकर कर साफ किया जा रहा है।


दिन रात लगातार चल रहे राहत एवं बचाव कार्य में जुटे जवान बाबा बर्फानी के जयघोष भी कर रहे हैं। शुक्रवार सैलाब आने के बाद शनिवार लगातार दूसरी रात भी रेस्क्यू दल के सदस्य लापता लोगों की खोज और अन्य टीमें यात्रा मार्ग खोलने के लिए जुटी रहीं। रविवार को पवित्र गुफा के पास सैकड़ों की संख्या में जवान गैंती-बेलचे से लेकर मशीनों के साथ मलबा हटाने में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed