फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims protests for current registration

करंट पंजीयन न होने पर भड़क उठे श्रद्धालु

Tue, 07 Jul 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 07 Jul 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims protests for current registration

भीषण गर्मी के बीच घंटों लाइन में लगने के बावजूद श्री अमरनाथ यात्रा का करंट पंजीकरण नहीं मिलने पर मंगलवार को श्रद्धालु भड़क उठे। अन्य प्रदेशों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जम्मू हाट में जमकर हंगामा किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप था कि रात भर काउंटर पर रहने और सुबह से लंबी लाइन में लगने के बावजूद उनका पंजीकरण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी कमिश्नर सिमरनदीप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीसी ने कहा, ‘श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से जम्मू स्थित करंट पंजीकरण का जो कोटा उन्हें उपलब्ध करवाया जा रहा है, वह श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवा रहे हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्होंने बोर्ड से कुछ और कोटा बढ़ाने को कहा है।
विज्ञापन


कोटा उपलब्ध होते ही उसे श्रद्धालुओं के बीच बांट दिया जाएगा।’ करंट पंजीकरण काउंटर पर अव्यवस्था होने से श्रद्धालुओं को गर्मी के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि काउंटर में उपलब्ध कोटे के संबंध में जानकारी भी नहीं दी जाती है। इस पर डीसी ने कहा कि कुछ काउंटरों पर टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। वह उसकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि टोकन सिस्टम सफल रहा तो जम्मू हाट में भी इसे लागू किया जाएगा, जहां सबसे ज्यादा श्रद्धालु करंट पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान डीसी ने यात्रियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और काउंटर में ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों से पंजीकरण स्थिति की जानकारी ली। सुबह साढ़े ग्यारह बजे कोटा खत्म होने के बाद जम्मू हाट में जमा सैकड़ों श्रद्धालु ऊहापोह की स्थिति में रहे।


बाद में उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। काउंटर पर ड्यूटी में तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों ने लोगों को समझाकर किसी तरह शांत किया। इस दौरान डीसी ने पंजीकरण काउंटर पर पहुंच एनाउंसमेंट किया कि उन्होंने बोर्ड से दो सौ अतिरिक्त कोटा पास करवाया है। श्रद्धालु इंतजार करें। कोटा आते ही उन्हें दिया जाएगा। एनाउंसमेंट के बाद लाइन में लगने के लिए यात्रियों में मारामारी मच गई। यात्री इंतजार करने लगे। हालांकि दोपहर तक कोटा नहीं पहुंचने से यात्रियों में मायूसी छा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed