{"_id":"ac672a589c432f88fba0f74cd15c69e4","slug":"amarnath-pilgrims-get-big-discount-on-hotels-rent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रियों को होटलों में मिलेगी बड़ी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रियों को होटलों में मिलेगी बड़ी छूट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा के साथ ही श्रद्धालुओं को होटल की ओर आकर्षित करने के लिए होटलों संचालकों ने 20 से 30 फीसदी तक रियायत करने का फैसला किया है। एडवांस बुकिंग वालों को 30 फीसदी तक रियायत मिलेगी जबकि मौके पर कमरा बुक करने वालों को 20 से 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जाएगा।
विज्ञापन
होटल एंड लाजेज एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत खजूरिया के मुताबिक हर साल श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान होटलों में यात्रियों को रियायत दी जाती है। इसी तरह से इस वर्ष भी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर जम्मू के होटलों में ठहरने वाले मुसाफिर को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
ये रियायत इसलिए दी जाती है ताकि अधिक से अधिक लोग जम्मू के होटलों में ठहरने के लिए प्रयासरत हो सके। होटलों में हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे श्रद्धालुओं किसी भी तरह की मुश्किलें ना है।
विज्ञापन
जम्मू में पंजीकृत और गैर पंजीकृत 300 से ज्यादा होटल है। ऐसे में रजिस्टर्ड होटलों में रुकने वालों को रेट मैन्यू के मुताबिक 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
लेकिन गैर - पंजीकृत होटल संचालकों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल इस डिस्काउंट का लाभ श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले भी उठा सकते हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानियां नहीं आने दी जाएगी। यात्री ऑनलाइन किसी भी समय होटलों संचालकों के साथ संपर्क करके बुकिंग कर सकते हैं।