फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath pilgrims drop bus stones, three passengers injured

बस पर गिरा पत्थर, और फिर जो हुआ वो चौंकाने वाला था...

Wed, 26 Jul 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 26 Jul 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims drop bus stones, three passengers injured
फाइल
उधमपुर में अमरनाथ यात्रियों की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर टकराने से तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सुरक्षाबलों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामसू पहुंचाया गया। गनीमत रही की चालक ने बस पर नियंत्रण बनाए रखा। 
विज्ञापन


बुधवार करीब सवा दो बजे बालटाल से जम्मू की तरफ एसआरटीसी की बस संख्या जेके 02वाई 0612 यात्रियों को लेकर जा रही थी। जैसे ही बस बगन इलाके में पहुंची तो पहाड़ी से गिरा पत्थर बस से टकरा गया।
विज्ञापन

अचानक हुए इस हादसे में प्रदीप कुमार निवासी महाराष्ट्र, चांद किशोर और अजय द्विवेदी निवासी उत्तर प्रदेश घायल हो गए। तीनों को तुरंत सुरक्षा में लगे जवानों ने अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पत्थर के टकराने के बाद कुछ देर के लिए चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, लेकिन उसे तुरंत संभाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा की कृपा से बची कई जान 
हादसे के बाद अमरनाथ यात्री खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। उनका कहना था कि बाबा की कृपा से ही सभी की जान बच गई। पत्थर टकराने की दौरान अगर चालक बस को नहीं संभालता तो वह गहरी खाई में गिर सकती थी। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ। उससे एक किलोमीटर आगे कुछ दिन पहले अमरनाथ यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी थी। इसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed