फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Samvad program is being organized at Convention Center Jammu

Amar Ujala Samvad: एक ही छत के नीचे होंगीं जानी-मानी शख्सियत, विकास-पर्यटन समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Thu, 30 Nov 2023 08:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Nov 2023 08:34 AM IST
सार

स्वर्णिम शताब्दी वर्ष की ओर अग्रसर अमर उजाला 30 नवंबर को जम्मू में संवाद जम्मू-कश्मीर का आयोजन कर रहा है। इसमें देश की नामी गिरामी हस्तियां जम्मू-कश्मीर के विकास, उद्योग, शिक्षा, मनोरंजन और फिल्म जगत में भविष्य की संभावनाओं पर मंथन करेंगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad program is being organized at Convention Center Jammu
अमर उजाल संवाद जम्मू कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से संवाद कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को कन्वेंशन सेंटर जम्मू में किया जा रहा है। इसका उद्घाटन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में जानी मानी फिल्मी हस्ती विक्की कौशल तथा नई फिल्म सैम बहादुर की अभिनेत्री व पूरी टीम रहेगी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह साढ़े नौ बजे रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के विकास पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंता, विचारक विशेषज्ञों से आप रूबरू हो सकेंगे। नई दिशाएं सत्र के तहत सैम बहादुर की स्टार जोड़ी विक्की कौशल तथा फातिमा सना शेख व उनकी टीम होगी। कार्यक्रम में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम, लाइफ कोच व मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास तथा पैरा आर्चर व एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट शीतल कुमारी, क्रिकेटर इरफान पठान व हरभजन सिंह भी अलग-अलग सत्रों में रूबरू होंगे। कार्यक्रम के टीवी पार्टनर एनडीटीवी तथा रेडियो पार्टनर 91.9 रेड एफएम हैं।

विज्ञापन

संवाद कार्यक्रम में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा उभरते जम्मू-कश्मीर की तस्वीर पेश करेंगे तो यहां हो रहे बदलावों से भी लोगों को परिचित कराएंगे। जम्मू-कश्मीर में उभरते उद्योग तथा वित्तीय परिदृश्य पर मास्टर कार्ड व भारत पे के चेयरमैन तथा एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार रोशनी डालेंगे तो बियांड बाउंड्रीज सत्र में क्रिकेट जगत के सितारे क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में जोश भरेंगे। 

जिद्द और जुनून सत्र में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पैरा आर्चर शीतल कुमारी व पैरा आर्चर राकेश कुमार उभरती खेल संस्कृति व मौजूदा चुनौतियों पर अपनी बात रखेंगे। रोशन राहें सत्र में एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रो. टीजी सीताराम जम्मू-कश्मीर के शिक्षा परिदृश्य पर रोशनी डालते हुए युवाओं को सफलता की राह दिखाएंगे।

मनोरंजन जगत की नई दिशाएं सत्र के तहत फिल्म कलाकार विक्की कौशल जम्मूवासियों से रूबरू होंगे। केंद्रीय खेल, युवा मामलों तथा सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश के युवाओं खासकर खिलाड़ियों में जोश भरेंगे। उन्हें बेहतर कल की तस्वीर भी दिखाएंगे।

पूर्व क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में भरेंगे जोश
बियांड बाउंड्रीज सत्र में क्रिकेट जगत के सितारे पूर्व क्रिकेटर इरफान और सुरेश रैना युवाओं में जोश भरेंगे। जिद्द और जुनून सत्र में एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट पैरा आर्चर शीतल कुमारी व पैरा आर्चर राकेश कुमार उभरती खेल संस्कृति व मौजूदा चुनौतियों से जम्मूवासियों को परिचित कराएंगे। मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास सार्थक जीवन की राह बताएंगे।

'मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में'
विक्की कौशल ने अपने वीडियो संदेश में कहा है कि मैं विक्की कौशल आ रहा हूं मंदिरों के शहर जम्मू में। जम्मू और कश्मीर के लोगों से बात करने अमर उजाला संवाद में 30 नवंबर को।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed