फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala foundation

Jammu News: आइए रक्त का दान कर दें दूसरों को नया जीवन

विज्ञापन
amar ujala foundation
- यह हमारे रक्तदान शिविर से जुड़ी खबर है, इसमें अमर उजाला फाउंडेशन का लोगो लगा लें
विज्ञापन


- विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को काॅमर्स काॅलेज में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमर उजाला फाउंडेशन ने विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सरकारी एसपीएमआर काॅलेज आफ कामर्स जम्मू के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। एनसीसी विंग काॅमर्स काॅलेज, इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी और जीएमसी के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से करवाए जा रहे इस शिविर में कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर दूसरों को नया जीवन देने के साथ पुण्य का भागी बन सकता है। शिविर सुबह दस बजे से शुरू होगा।

एसोसिएटेड एनसीसी ऑफिसर, एसपीएमआर काॅलेज ऑफ कामर्स प्रो. ले. सविता जम्वाल ने कहा कि रक्तदान शिविर में किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचा सकता है। काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे रक्तदान शिविर में सभी वर्ग के लोगों को बढ़ चढ़कर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इससे बड़ा कोई महादान नहीं हो सकता है जो दूसरों के जीवन को बचाने का काम करता है। जीएमसी की ब्लड ट्रांसफ्यूज विभाग की एचओडी डॉ. मीना सिद्धू ने कहा कि मानव शरीर में 24 घंटे के भीतर संबंधित सेल खून की मात्रा को पूरा कर लेते हैं। ऐसे रक्तदान से सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंकों में खून की कमी को पूरा करके मरीजों को राहत दी जाती है। रक्तदान से खून की जांच में एचआईवी, हेपेटाइटिस, बी, सी, मलेरिया आदि बीमारियों का पता चलता है।
विज्ञापन

रक्तदान से पहले बरतें सावधानी
- रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि मादक पदार्थों का सेवन न करें।
- रक्तदान करने से पहले अल्प आहार लेने के साथ पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ लें।
- खाली पेट रक्तदान के लिए न आएं।
- कोई भी व्यक्ति तीन माह के अंतराल में दोबारा रक्तदान कर सकता है।
- रक्तदाता का हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article