{"_id":"62c0ac365b3b276c90733fe6","slug":"amar-nath-yatra-jammu-news-jmu2631679102","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, तीन दिन में 25 हजार से अधिक पहुंचे दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी के भक्तों में जबरदस्त उत्साह, तीन दिन में 25 हजार से अधिक पहुंचे दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह है। तीन दिन में 25 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं। 30 जून को 7483 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया था। एक जुलाई को 11 हजार से अधिक ने पूजा अर्चना की थी। शनिवार को भी आठ हजार से अधिक भक्त पवित्र गुफा पहुंचे। हेलिकॉप्टर से श्रीनगर से 17 यात्री दोनों रूट से दर्शन के लिए गए। इनमें पहलगाम रूट से चार और बालटाल रूट पर नीलग्राथ के लिए 13 श्रद्धालु शामिल थे।
बीते चार दिन से आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 24 हजार से अधिक यात्रियों को कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। आधार शिविर में रोजाना औसतन 6000 से 7000 यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भेजे जा रहे हैं। वहीं, देशभर से अग्रिम यात्री पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालु सीधे बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को आधार शिविर भगवती नगर से 6113 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना किया गया, जो देर शाम तक बालटाल और पहलगाम पहुंच गया।
जम्मू से शनिवार तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल के लिए 1940 यात्रियों को भेजा गया। इनमें 1328 पुरुष, 530 महिलाएं, 7 बच्चे, 55 साधु, 20 साध्वियां शामिल हैं। पहलगाम के लिए 4173 श्रद्धालुओं को भेजा गया। इनमें 3275 पुरुष, 762 महिलाएं, 18 बच्चे, 110 साधु और 8 साध्वियां शामिल रहीं। दोनों रूटों के लिए 228 हल्के और भारी वाहन भेजे गए।
विज्ञापन
तत्काल पंजीकरण टोकन के लिए रात से ही लग रही लाइन
रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती धाम में पंजीकरण टोकन पाने के लिए यात्री देर रात से ही केंद्रों के बाहर पहुंच रहे हैं। सुबह यात्रियों की भीड़ जुट रही है। टोकन के बाद शहर में विभिन्न केंद्रों पर यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है। दिल्ली से आए प्रभु दत्त ने कहा कि वह पहली बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। राजस्थान से आए भूपेंद्र यादव ने कहा कि दो साल बाद उन्हें प्रभु के दर पर जाने का मौका मिला है। वह पहले भी पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। अग्रिम यात्री पंजीकरण के लिए अब तक तीन लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है।