फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar nath yatra

शिव भक्तों के लिए सजने लगा आधार शिविर भगवती नगर

विज्ञापन
amar nath yatra
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 की तैयारियां तेज हो गई हैं। आधार शिविर भगवती नगर (जम्मू) में रंगरोगन के साथ अन्य तैयारियां शुरू की गई हैं। शिव भक्तों को बेहतर सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें यात्रा के दौरान आधार शिविर में चौबीस घंटे डिस्पेंसरी काम करेगी। आधार शिविर में एक समय 15 सौ से दो हजार तीर्थ यात्रियों को ठहराया जा सकता है। यात्रियों को पुख्ता सुरक्षा और बेहतर आपात प्रबंधन के लिए जिला कौशल समितियों की ओर से युवा स्वयंसेवियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

युवा स्वयंसेवियों को कौशल विकास में प्राथमिक चिकित्सा, आपात प्रबंधन और स्वच्छता पर्यवेक्षण के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस कड़ी में जिला कौशल समिति अनंतनाग की ओर से 350 स्वयंसेवियों को तैयार किया गया है। इसी तरह यात्रा रूट पर अन्य जिला स्तरीय समितियों को भी सैकड़ों स्वयंसेवी तैयार करने को कहा गया है। इन स्वयंसेवियों की यात्रा के दौरान सेवाएं ली जाएंगी। जिसमें बुनियादी समस्याओं को दूर करने के साथ बेहतर आपात प्रबंधन किया जाएगा। अमरनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए सामुदायिक स्तर पर भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। यात्रा रूट पर बर्फ हटाने के काम में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले ही संबंधित विभागों और एजेंसियों को 15 जून तक यात्रा संबंधी सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए हैं। इस बार भी पवित्र गुफा से देश विदेश में बैठे भक्तजन बाबा बर्फानी के सीधे दर्शन के साथ आरती सुन सकेंगे। इस बार श्रीनगर से बालटाल के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पड़ाव स्थलों में यात्रियों को ठहराने की क्षमता को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed