{"_id":"5a11348b4f1c1b76678bc2ea","slug":"amaq-news-agency-of-islamic-state-has-reported-that-is-first-attack-in-the-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अमाक न्यूज एजेंसी ने किया दावा, श्रीनगर के जकुरा हमले के पीछे आईएस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अमाक न्यूज एजेंसी ने किया दावा, श्रीनगर के जकुरा हमले के पीछे आईएस का हाथ
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 20 Nov 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amaq News Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र जकुरा में शुक्रवार शाम को आतंकियों द्वारा पुलिस पार्टी पर किए गए हमले को इस्लामिक स्टेट की अमाक न्यूज एजेंसी ने इसे आईएस का घाटी में पहला आतंकी हमला होने का दावा किया है।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट समर्थित अमाक न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि 17 नवंबर को श्रीनगर के जकुरा में हुए आतंकी के पीछे आईएस का हाथ था। आपकों बता दें कि इस हमलें में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया था।
विज्ञापन
अमाक़ न्यूज एजेंसी ने जकुरा में हुए आतंकी हमले को आईएस का हमला बताते हुए लिखा है कि कश्मीर में यह हमारा पहला हमला है। हालांकि इस बारे में इस हमले के पीछे IS के हाथ होने की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
शहीद जवान की पहचान इमरान टाक के रूप में हुई थी। जो कि पुलिस विभाग में एसआई के पद पर तैनात था। आपकों बता दें कि जकुरा हमले के बाद आतंकियों ने पुलिसकर्मियों से उनकी बंदूके भी लूटने की कोशिश की थी हालांकि सुरक्षा बलों की तत्परता के चलते उनके मंसूबे कामयाब न हो सके।
हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को भी सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। आपकों बता दें कि आईएस घाटी में लगातार अपने पांव पसारने की कोशिश कर रहा है लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के चलते वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा है।
माना जा रहा है कि यह पूरा तामझाम भी घाटी में उनके द्वारा प्रचार प्रसार का हिस्सा हो सकता है। जिससे कश्मीरी युवाओं को बहला-फुसला कर आतंक की राह पर ले जाने पर वह कामयाब हो सकें।
आपकों बता दें कि इससे पहले भी घाटी का एक फुटबॉल खिलाड़ी लश्कर में शामिल हो गया था हालांकि उसने एक सप्ताह बाद ही आतंक को अलविदा कहते हुए सेना के सामने सरेंडर कर दिया था।