{"_id":"61a8a0115ff676740104d31e","slug":"aman-of-jammu-and-kashmir-made-a-place-in-the-indian-under-19-team-with-hard-work-will-play-matches-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट: जम्मू-कश्मीर के अमान ने कड़ी मेहनत से बनाई भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, दुबई में खेलेंगे मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट: जम्मू-कश्मीर के अमान ने कड़ी मेहनत से बनाई भारतीय अंडर-19 टीम में जगह, दुबई में खेलेंगे मैच
Thu, 02 Dec 2021 03:59 PM IST
विमल शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 02 Dec 2021 03:59 PM IST
सार
राजोरी जिले के 11वीं के छात्र को अंडर-19 इंडिया में मिली है जगह। वह इसी सप्ताह दुबई में चार देशों की प्रतियोगिता में प्लेइंग इलेवन में रहेंगे शामिल।
विज्ञापन
परिजनों के साथ अमान जरी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
नियंत्रण रेखा से सटे राजोरी जिले के अमान जरी भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए चुने गए हैं। अगले माह दुबई में चार देशों की प्रतियोगिता के लिए अमान प्लेइंग इलेवन में भी होंगे। अमान ने कहा कि सीमावर्ती जिले से उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। उनका सपना है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ भी खेलें।
विज्ञापन
राजोरी शहर के निवासी अकील जरी और यासमीन जरी का बेटा अमान 11वीं का छात्र है। अमान ने बताया कि उसने इरफान पठान क्रिकेट अकादमी पंजाब में प्रशिक्षण लिया है। स्क्रीनिंग टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन पर उन्हें राष्ट्रीय अंडर-19 टीम के लिए चुना गया है। अमान ने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। दूरदराज सीमावर्ती जिले से होकर भी देश का प्रतिनिधित्व करना सुखद है।
विज्ञापन
अमान ने बताया कि वह एक ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करेंगे। अमान ने बताया कि उनकी सिलेक्शन पहले मैच के लिए प्लेइंग 11 में भी हो गई है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अमान जरी ने कहा कि पिता प्राइवेट एजेंसी में करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मुझे खेल में बेहतर करने की प्रेरणा और समर्थन दिया। यह पिता की मेहनत रंग लाने जैसा है। अमान ने कहा कि मंजिल हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और बुरी आदतों से दूरी बेहद जरूरी है।