{"_id":"2823d4555dc54211819df222e3ca53bf","slug":"allotment-of-103-kanal-industrial-land-cancelled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"103 कनाल भूमि का एलाटमेंट कैंसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103 कनाल भूमि का एलाटमेंट कैंसल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग और वाणिज्य विभाग की संभागीय स्तर की सिंगल विंडो क्लीयरेंस कमेटी ने 103.5 कनाल जमीन का एलाटमेंट रद्द कर दिया है। कठुआ और बाड़ी ब्राह्मणा औद्योगिक क्षेत्र में उक्त जमीन पर 34 यूनिटों के लिए अनंतिम पंजीकरण था। उक्त यूनिट के संचालक तय समय सीमा में उद्योग लगाने में असफल रहे। उक्त फैसला विभाग के डायरेक्टर डा. अब्दुल रशीद की अध्यक्षता में हुई कमेटी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
एलाटी उद्यमी द्वारा उक्त जमीन को बिना उपयोग किए खाली रखने पर कमेटी ने गंभीर नोटिस लिया। रद किए गए एलाटमेंट में से 101 कनाल जमीन कठुआ और 2.5 कनाल जमीन बाड़ी ब्राह्मणा में है। खाली और बंद पड़ी जमीन कमेटी की अगली मीटिंग में जरूरतमंद व उचित उद्यमियों को एलाट की जाएगी, जो उद्योग लगाने के इच्छुक हैं। कमेटी ने 15 उद्यमियों के लिए 40.12 कनाल जमीन एलाट की।
विज्ञापन
इन यूनिटोें के शुरू होने से 226 लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे 7.32 करोड़ रुपये निवेश होने का अनुमान है। बैठक में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक शौकत चौधरी, सिकॉप के प्रबंध निदेशक आरएल टिक्कू, एमएंडआरई के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव राठौर, रमेश चंद्र मीनिया, संयुक्त निदेशक (एमएंडपी) रिफत कोहली, पीडीडी के ईई एके छिब्बर और सिडको के महाप्रबंधक विक्रम गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन