{"_id":"59a02a6e4f1c1bcf058b48c3","slug":"all-trains-cancelled-from-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम रहीम पर अदालत के फैसले का असर जम्मू कश्मीर तक, दिल्ली रूट की सारी ट्रेनें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम रहीम पर अदालत के फैसले का असर जम्मू कश्मीर तक, दिल्ली रूट की सारी ट्रेनें रद्द
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
जम्मू से कई ट्रेने रद्द
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई कोर्ट में डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर हरियाणा और पंजाब में हालात खराब होने का जम्मू पर भी असर पड़ा है। शुक्रवार सुबह जम्मू और कटड़ा से जाने वाली 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। अचानक ट्रेनें थमने से श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए करीब 35 हजार से अधिक श्रद्धालु फंस गए हैं। कुछ श्रद्धालु रेलवे स्टेशन परिसर में जमे हुए हैं।
विज्ञापन
कई ने आसपास के होटलों का रुख किया है। फैसला आने के बाद हरियाणा में हालात खराब होने पर जम्मू-कश्मीर स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (जेकेएसआरटीसी) ने दिल्ली के रूट वाली बसें नहीं भेजीं। इसी रूट पर जाने वाली प्राइवेट बसें भी बंद रहीं।माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद अपने घरों को लौटने के लिए जम्मू और कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर जब श्रद्धालु पहुंचे तो उन्हें ट्रेनें रद्द होने की सूचना मिली, जिससे उन्हें निराशा हुई। सुबह करीब साढ़े तीन बजे ट्रेनें बंद होने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
ट्रेनें बंद होने के चलते पंजाब, हरियाणा, यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कोलकाता, कन्याकुमारी, बिहार, झारखंड आदि राज्यों के लोग जम्मू और कटड़ा में फंस गए। ट्रेनें बंद होने से फंसे यात्री पूरे दिन रेल सेवा शुरू होने की कामना करते रहे। यात्रियों की नाराजगी की आशंका के चलते सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है जो लगातार गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन