फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all trains already full on diwali

दीवाली पर घर जाने वालों के लिए बुरी खबर

Fri, 03 Oct 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Oct 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
all trains already full on diwali

दीवाली की छुट्टियों में ट्रेन से सफर पर निकलने वाले यात्रियों को अब प्रतीक्षा सूची वाले टिकट मिलने शुरू हो गए हैं। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनों से परिवार सहित यात्रा पर निकलने वालों का कहना है कि यदि टिकट कन्फर्म नहीं हुई, तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू से दिल्ली जाने वाली जम्मू मेल में शुक्रवार को 149 तक प्रतीक्षा सूची पहुंच चुकी थी, जबकि जम्मू से हरिद्वार जानेवाली हेमकुंड एक्सप्रेस में 143 से ऊपर में वेटिंग में टिकट उपलब्ध था। वहीं, जम्मू से रोजाना कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस में वेटिंग टिकट की स्थिति 217 तक थी।
विज्ञापन


इसकी वजह से आरक्षण कराने पहुंचे यात्री परेशान दिखाई दिए। जम्मू से अजमेर जाने वाली पूजा एक्सप्रेस में भी 190 वेटिंग था। उधर, जम्मू से नई दिल्ली तक जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में चार अक्तूबर से 190 से वेटिंग टिकट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से पुरानी दिल्ली तक जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस में 85 से आगे वेटिंग टिकट यात्रियों को मिल रहा था। उधमपुर-जम्मू से नई दिल्ली तक जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति में भी शुक्रवार को आरक्षण की स्थिति वेटिंग में 95 तक थी।

वहीं, जम्मू से पूणे जाने वाली झेलम एक्सप्रेस ट्रेन में सर्वाधिक वेटिंग की स्थिति 324 से ऊपर थी, जबकि जम्मू से चेन्नई जाने वाली अंडमान एक्सप्रेस ट्रेन में 66 से ऊपर थी।


जम्मू से हावड़ा जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस ट्रेन में भी प्रतीक्षा सूची 60 से ऊपर थी, जबकि जम्मू से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन में सूची 269 को पार कर चुकी थी। जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली दोरंतो एक्सप्रेस में भी वेटिंग की स्थिति 38 से ऊपर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed