फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ALL SEVEN NOMINATIONS BECAME VALID IN ANANTNAG

अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में सभी सात नामांकन वैध, चुनाव की तैयारियां तेज

Mon, 27 Mar 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 27 Mar 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ALL SEVEN NOMINATIONS BECAME VALID IN ANANTNAG
लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन - फोटो : डेमो फोटो

अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव में नामांकन भरने वाले सभी सात उम्मीदवारों के नामांकन जांच में वैध पाएं गए है। रिटर्निगिं अफसर डा. सईद आबिद रशीद शाह ने पांच चुनाव पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नामांकन पत्रों की जांच में उन्हें वैध पाया। 

विज्ञापन


इस संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेकां के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर गुलाम अहमद मीर, पीडीपी से मुफ्ती तस्सद्दुक, राष्ट्रीय समाजवादी पार्टी एस से संजय कुमार धर, आल जेएंडके किसान मजदूर पार्टी से गुलाम मोहम्मद वानी और निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कौल, सज्जाद अहमद डार और मोहम्मद यासीन पसवाल उम्मीदवार है। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र से नामांकन वापिस लेने की आखिरी तारीख 29 मार्च को है। 
विज्ञापन


वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु ने सोमवार को गांदरबल जिले में श्रीनगर लोकसभा सीट के चुनाव के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में संबंधित रिटर्निगिं अफसर व सियासी दलों के प्रतिनिधियों व निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ बैठक की। इस अवसर पर सियासी प्रतिनिधियों से कहा गया कि वह चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करें और साफ सुथरे ढंग से चुनाव करवाने में सहयोग दे। उन्होंने कहा गया कि अगर कोई शिकायत हो तो नोडल अधिकारियों से संपर्क किया जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed