फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all-party meeting of the assembly session today

विधानसभा सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक आज

Tue, 29 Sep 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 29 Sep 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
all-party meeting of the assembly session today

आगामी तीन अक्तूबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के सुचारु तथा शांतिपूर्वक संचालन के लिए 29 अक्तूबर को सर्वदलीय बैठक होगी। विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने पीडीपी, भाजपा, नेकां, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


इसमें विवादित मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी ताकि सत्र में हंगामा न हो। बीफ बैन, वैष्णो देवी हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स तथा अन्य मुद्दों पर विधानसभा सत्र के हंगामी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


तीन अक्तूबर से शुरू हो जा रहे विधानसभा सत्र के लिए इन दिनों सियासत गरमाई हुई है। हर पार्टी में बैठकों का सिलसिला जारी है, लेकिन दो अक्तूबर को पार्टियों की विधायक दल की बैठक में रणनीति पर आखिरी मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को सत्र को सदन की मर्यादा के तहत सुचारु रूप से चलाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने सर्वदलीय बैठक बुलाई हुई है। उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के श्रीनगर स्थित निवास पर दो अक्तूबर को सायं छह बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी।

इसमें विधानसभा सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को आखिरी मुहर लगाई जाएगी। इसी तरह कांग्रेस की विधायक दल की बैठक भी दो अक्तूबर को ही होगी। नेकां और पीडीपी पार्टी सूत्रों के अनुसार भी विधायक दल की बैठकें दो अक्तूबर को होंगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि विधानसभा सत्र के लिए पार्टी तैयार है। विपक्ष के हर सवाल का जवाब दिया जाएगा। इसी तरह कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जन मसलों को जोरदार तरीके से उठाएगी।


पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। रियासत में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक जन प्रतिनिधि होने के नाते सरकार की नाकामियों को उठाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed