फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all party are agree for election

चुनावों को लेकर सभी दलों में हुआ 'गठबंधन'

Thu, 09 Oct 2014 02:50 AM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 02:50 AM IST
विज्ञापन
all party are agree for election

विनाशकारी बाढ़ के बाद चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी से बुधवार को मिले ज्यादातर सियासी दलों के नेताओं ने समय पर चुनाव करवाए जाने का पक्ष रखा।

विज्ञापन


भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स और बसपा ने समय पर चुनाव करवाये जाने पर जोर दिया। राकांपा ने  हालात सामान्य होने पर चुनाव की राय पेश की। नेकां और पीडीपी वीरवार को आयोग के समक्ष अपनी राय पेश करेंगे। इसके बाद वह मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को नई दिल्ली में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
विज्ञापन


गांधीनगर स्थित गेस्ट हाउस में उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी से नेकां और पीडीपी को छोड़कर अन्य सभी सियासी दलों भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स, बसपा, राकांपा और सीपीआई नेताओं ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर दल समय पर चुनाव के पक्ष में

all party are agree for election

भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स, बसपा ने जहां विधानसभा चुनाव को तय समय पर करवाए जाने की बात कही, वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने स्थिति सामान्य होने के बाद ही चुनाव पर जोर दिया।

इससे पूर्व उप मुख्य चुनाव आयुक्त ने संभाग के जिला उपायुक्तों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक खत्म होने के बाद उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि जम्मू आधारित प्रमुख पार्टियों से चुनाव पर उनकी राय ली गई है।

वह वीरवार को कश्मीर में कश्मीर आधारित पार्टियों से भी उनकी राय लेंगे। इसके बाद अपने रियासत के तीन दिवसीय दौरे पर आधारित रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत को सौपेंगे और जम्मू कश्मीर चुनाव पर फैसला लिया जाएगा।

यह है राजनीतिक दलों की राय

all party are agree for election

भाजपा: भाजपा के प्रदेश महासचिव बाली भगत और कविंद्र गुप्ता ने उप मुख्य चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी से मुलाकात करने के बाद कहा कि चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। चुनाव आयोग जो भी फैसला लेगा, पार्टी को वह मंजूर होगा।

कांग्रेस: कांग्रेस के प्रदेश उपप्रधान ठाकुर हरि सिंह और वरिष्ठ नेता जनक राज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि चुनाव समय पर हों। कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास का काम चल सकता है।

पैंथर्स: जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं विधायक दल के नेता हर्ष देव सिंह और विधायक यशपाल कुंडल ने कहा कि पैंथर्स पार्टी चुनाव को सही समय पर करवाए जाने के पक्ष में है।

बसपा: बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तुलसी दास लंगेह का कहना है कि बसपा चुनाव के लिए तैयार है। पार्टी चाहती है कि चुनाव में जम्मू कश्मीर पुलिस की जगह अर्धसैनिक बलों को काम पर लगाया जाना चाहिए। पोलिंग स्टाफ को भी अन्य राज्यों से लाया जाना चाहिए।

राकांपा: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता गौरव कपूर और तरसेम ने कहा कि  पार्टी हालात सामान्य होने के बाद चुनाव करवाने के पक्ष में है। बाढ़ की वजह से अभी तक बड़ी संख्या में लोग घरों में नहीं लौटे है। सीमा पर गोलाबारी भी हो रही है। ऐसे में चुनाव सामान्य हालात में ही होने चाहिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed