फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   All flights start from Jammu airport today after one and a half months

डेढ़ महीने बाद आज जम्मू एयरपोर्ट से सभी उड़ानें शुरू

विज्ञापन
All flights start from Jammu airport today after one and a half months
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा गया। डेढ़ महीने बाद आज से एयरपोर्ट से सभी 25 उड़ानें शुरू होंगी। सुबह पहली फ्लाइट 8:10 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि अंतिम फ्लाइट शाम 4:20 बजे होगी। जम्मू एयरपोर्ट ने उड़ानों की नई समय सारणी जारी की है।
विज्ञापन

हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने के कार्य के लिए 10 मार्च से 19 अप्रैल तक जम्मू एयरपोर्ट पर छह घंटे सुबह सात से दोपहर एक बजे तक उड़ानों का आगमन और प्रस्थान होता था। जम्मू एयरपोर्ट पर हवाई पट्टी की लंबाई बढ़ाने का काम पूरा होने के बाद आज से उड़ानों का समर शेड्यूल लागू हो जाएगा। नए समर शेड्यूल के तहत जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन 25 उड़ाने होंगी। नए शेड्यूल के तहत सात नई फ्लाइट शुरू होंगी। इसमें दिल्ली से सुबह 7:45 बजे पहली फ्लाइट जम्मू पहुंचेगी जो सुबह 8:10 पर प्रस्थान करेगी। वहीं दिन की अंतिम फ्लाइट मुंबई से 3:50 पर जम्मू पहुंचेगी और 4:20 बजे श्रीनगर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

फ्लाइट्स का शेड्यूल
फ्लाइट 6ई-854 दिल्ली से सुबह 7:35 बजे आएगी, 8:10 बजे वापस जाएगी। फ्लाइट जी8-950 दिल्ली से 7:50 बजे आएगी और श्रीनगर के लिए 8:40 बजे जाएगी। फ्लाइट एसजी-539 दिल्ली से 8:40 बजे आएगी और 9:10 बजे श्रीनगर जाएगी। फ्लाइट 6ई-554 सुबह 8:55 बजे आएगी, 9:35 बजे दिल्ली रवाना होगी। 9आई-613 दिल्ली से सुबह 9:05 बजे आएगी और 9:30 पर दिल्ली रवाना होगी। एआई-3829 लेह से सुबह 9:40 बजे आएगी और 10:15 पर लेह रवाना होगी। एसजी-540 ग्वालियर से दोपहर 2:30 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे ग्वालियर रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली तक जम्मू एयरपोर्ट से शुरू हो सकती है रात्रि विमान सेवा
जम्मू एयरपोर्ट से अब रात्रि विमान सेवा को शुरू करने की तैयारियां चल रही हैं। दीपावली तक जम्मू संभाग के लोगों यह सुविधा मिलन सकती है। रनवे के विस्तारीकरण का कार्य अंतिम दौर में होने से रात्रि विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

15 मई तक रनवे के विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद रनवे की लंबाई 6700 फीट से बढ़कर आठ हजार फीट हो जाएगी और यहां पर रात्रि में फ्लाइट संचालन के साथ एयरबस और बी-321 श्रेणी के विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ हो सकेगा। 2019 में 159 करोड़ की लागत से जम्मू एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम शुरू किया गया था, लेकिन कोरोना के कारण कार्य प्रभावित हुआ। अब 15 मई तक इसके पूरे होने की उम्मीद है। जम्मू एयरपोर्ट के इंजीनियरिंग विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रनवे विस्तारीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इससे फ्लाइट परिचालन के लिए तैयार किया जाएगा। इसमें तकनीकी पहलुओं को देखने के बाद, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम इसका निरीक्षण करेगी। इसके बाद नाइट लैंडिंग की तरफ कदम बढ़ सकेगा। दीपावली तक नाइट लैंडिंग शुरू हो सकती है। जम्मू एयरपोर्ट पर इंस्ट्यूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) पहले ही स्थापित किया गया है, जो नाइट लैंडिंग में काफी आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed